{"_id":"69e3c2ada5774618e90ba1a3","slug":"three-deities-performed-the-rituals-together-kullu-news-c-89-1-ssml1015-174218-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: तीन देवताओं ने एक साथ किया परंपराओं का निर्वहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: तीन देवताओं ने एक साथ किया परंपराओं का निर्वहन
विज्ञापन
कुल्लू के खराहल में त्रांबली मेलें के दौरान देवनृत्य करते बिजली महादेव,ज्वाणी महादेव और पिरड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ सटी खराहल घाटी के त्रांबली गांव में बिरशू की धूम रही। अधिष्ठाता देवता बिजली महादेव के साथ जुआणी और पिरड़ी महादेव के दर्शन के लिए दिन भर लोगों का तांता लगा रहा। त्रांबली बिरशू मेले के दूसरे दिन शनिवार को देव नृत्य और देवखेल आकर्षण का केंद्र रहे।
देवता बिजली महादेव के साथ जुआणी और पिरड़ी महादेव अपराह्न 4 के बाद अपने-अपने मंदिरों से बाहर निकले। ऐसे में ढोल-नगाड़ों, करनालों और नरसिंगों की स्वर लहरियों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इसके बाद त्रांबली सौह में देव खेल की गई, वहीं देव नृत्य भी हुआ। देवताओं का नृत्य देखने के लिए सैकड़ों श्रद्धालु त्रांबली सौह पहुंचे।
देवता बिजली महादेव बैसाख संक्रांति से अपने हारियान क्षेत्र की परिक्रमा पर हैं। देवता की यह परिक्रमा करीब 20 दिन तक चलेगी। परिक्रमा के दौरान देवता तीन घाटियों कशावरी, खराहल और महाराजा में बने अपने मंदिरों का भ्रमण करेंगे। इस दौरान इन स्थानों पर बिरशू मेलों का आयोजन भी होगा। देवता परिक्रमा के तीसरे पड़ाव में बीते शुक्रवार को देर रात जिया गांव से त्रांबली पहुंचे।
विज्ञापन
बिजली महादेव ने पूरा दिन मंदिर में रहकर श्रद्धालुओं को दर्शन दिए। अपराह्न करीब 4 बजे मंदिर से निकलकर सौह पहुंचे। त्रांबली सौह में देवता बिजली महादेव ने देवता पिरड़ी महादेव और देवता जुआणी महादेव के साथ मिलन किया। इसके बाद लाव-लश्कर के साथ तीनों देवताओं ने देव परंपराओं का निर्वहन किया। संवाद