फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Thousands of people played Holi with Bungdu Mahadev

Kullu News: बुंगडू महादेव के साथ हजारों लोगों ने खेली होली

Thu, 13 Mar 2025 10:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 13 Mar 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
Thousands of people played Holi with Bungdu Mahadev
कुल्लू जिला के बंजार उपमंडल के तहत गोशाला गांव में देवता बुगंडू महादेव के साथ होली उत्सव मनाते 
गोशाला में किया गया अनूठी परंपरा का निर्वहन
विज्ञापन

वाद्ययंत्रों की थाप पर देवता संग थिरके देवलुओं के कदम

संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल बंजार के तहत गोशाला में वीरवार को हजारों लोगों ने देवता बुंगडू महादेव के साथ होली होली। होली का यह विहंगम नजारा देखने लायक था।

देव आदेश होते ही हवा में गुलाल उड़ा। लोगों के साथ देवता बुंगडू महादेव भी होली के रंग में रंग गए। वाद्ययंत्रों की थाप पर होली में देवता के देवलुओं के कदम भी थिरके। करीब एक घंटे तक होली का उत्सव चलता रहा। मौका था बुंगडू महादेव के सम्मान में होने वाले फाग उत्सव का। वीरवार को फाग उत्सव में सभी देव परंपराओं का निर्वहन किया गया। इससे पहले कड़ाहिल गांव से वाद्ययंत्रों की स्वरलहरियों के बीच देवता बुंगडू महादेव को देवलुओं ने गोशाला गांव में पहुंचाया। होली के लिए गोशाला में सुबह से ही श्रद्धालुओं का जुटना शुरू हो गया था। दोपहर बाद देवता बुंगडू महादेव परंपरा के निर्वहन के लिए करने परिसर में पहुंचे। सभी लोगों ने हाथों में होली के लिए गुलाल रखा था लेकिन जैसे ही देव आदेश हुआ तो यहां पूरा माहौल रंगीन हुआ। गौर रहे कि जिले में महादेव के मंदिरों में होली का आयोजन नहीं होता। देवता बुंगडू महादेव के मंदिर में ही ऐसी अनूठी परंपरा का निर्वहन किया जाता है। गोशाला गांव में लोगों में फाग उत्सव को लेकर खुशी का माहौल देखने को मिला। उत्सव में शामिल होने आए हुए मेहमानों की ग्रामीणों की ओर से खूब खातिरदारी की गई। जिला देवी-देवता कारदार संघ के महासचिव टीसी महंत ने कहा कि होली पर देवी-देवताओं के समक्ष शीश घाटी की सुख-शांति की कामना की गई है। .संवाद
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed