फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Thousands of people of Bhuntar city will now get water 24 hours

Kullu News: भुंतर शहर के हजारों लोगों को अब 24 घंटे मिलेगा पानी

Mon, 10 Feb 2025 10:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 10 Feb 2025 10:04 PM IST
विज्ञापन
Thousands of people of Bhuntar city will now get water 24 hours
उम्मीद ... 17 करोड़ से अधिक राशि की योजना का गर्मियों से पहले शुरू होगा काम
विज्ञापन

जलशक्ति विभाग ने शुरू की प्रकिया, योजना के तहत तीसरी बार आमंत्रित किए टेंडर
विभाग ने मंजूरी के लिए सरकार को भेजी थी डीपीआर, स्वीकृति मिलने के बाद आया बजट
संवाद न्यूज एजेंसी

कुल्लू। भुंतर शहर की 10,000 से अधिक आबादी को आने वाले समय में पेयजल को लेकर किसी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। जल शक्ति विभाग की 24 घंटे पेयजल योजना का गर्मियों से पहले काम शुरू होने की उम्मीद है।
पेयजल योजना पर 17 करोड़ से अधिक की राशि खर्च की जाएगी। इसके लिए जल शक्ति विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। हालांकि, जल शक्ति विभाग ने इसके लिए तीसरी बार टेंडर आमंत्रित किए हैं। दो बार हुई टेंडर प्रक्रिया में कम बोलीदाता आए। ऐसे में फिर से टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। फरवरी के तीसरे सप्ताह में टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है। भुंतर शहर के लिए महत्वाकांक्षी पेयजल योजना का सभी को इंतजार है। गौर रहे कि अमृत योजना चरण-एक के तहत कुल्लू शहर की हजारों की आबादी को 24 घंटे पानी की सुविधा मिल रही है।
विज्ञापन

इसके बाद भुंतर शहर के लिए इसी तरह की जरूरत महसूस की गई। भुंतर शहर का क्षेत्र नगर पंचायत के तहत आता है। शमशी से कुल्लू-मनाली एयरपोर्ट तक और ब्यास नदी के दूसरी तरफ पारला भुंतर तक बाजार फैला है। जिले में आने वाले देश-विदेश के पर्यटक भी सबसे पहले भुंतर में ही पहुंचते हैं। जल शक्ति विभाग ने डीपीआर बनाकर सरकार को मंजूरी के लिए भेजी थी। इसे स्वीकृति मिलने के बाद अब बजट भी आया है। हालांकि, यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि कब तक इसका काम शुरू हो पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
भुंतर शहर की पेयजल योजना के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। ये 13 फरवरी को खोली जाएंगी। इसके बाद काम अवार्ड किया जाएगा। पेयजल योजना से भुंतर शहर के लोगों को सुविधा मिलेगी। - इंद्र ठाकुर, सहायक अभियंता, जल शक्ति विभाग
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed