फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Thousands of devotees gathered to see the union of Raja Ghepan and Mata Jangdrul.

Kullu News: राजा घेपन और माता जंगड्रुल का मिलन देखने उमड़े हजारों श्रद्धालु

Sat, 21 Oct 2023 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 21 Oct 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Thousands of devotees gathered to see the union of Raja Ghepan and Mata Jangdrul.
रोहतांग (कुल्लू)। लाहौल के अधिष्ठाता देवता राजा घेपन और देवी बोटी शनिवार को घाटी की परिक्रमा पर निकल पड़े हैं। दोनों देवी-देवता अब ढाई महीने तक घाटी की परिक्रमा पर रहेंगे। तीन साल बाद देवता राजा घेपन और माता बोटी श्रद्धालुओं को दर्शन और आशीर्वाद देने के लिए घाटी की परिक्रमा कर रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार सुबह 10:30 बजे देवता राजा घेपन ने माता जंगड्रुल केवग थान के साथ शाशिन में देवमिलन किया। देवमिलन देखने के लिए करीब 3,000 श्रद्धालु पहुंचे। दोपहर 12 बजे रोपसंग में देवता राजा घेपन का देवमिलन देवी बोटी से हुआ। इसके बाद दोनों देवी-देवता गुंचलिंग के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

शुलिंग के मोगर देवता, रालिंग के ड्राबला, खले के लुंगखोरबल, ट्रिलिंग के शलवर, गोंधला के मेलंग तेते, सक्कर के नागराजा और बिलिंग के तंगजर देवता भी गुंचलिंग पहुंचे। यहां सभी देवी-देवताओं का महामिलन हुआ, जिसके साथ ही क्यासंदोर शुरू हुआ। देवता राजा घेपन कमेटी के अध्यक्ष गोविंद ने कहा कि क्यासंदोर के दौरान देवस्थल गुंचलिंग में देवी-देवताओं के पास श्रद्धालु नहीं जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

23 अक्तूबर को गुंचलिंग में महा मेला मनाया जाएगा। इसके बाद देवता राजा घेपन और देवी बोटी गोंधला, थोरंग तथा दालंग होते हुए पट्टन घाटी की परिक्रमा पर निकल पड़ेंगे। यह परिक्रमा ढाई महीने तक चलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed