फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   This time there will be no big bulges in temporary camps

इस बार अस्थायी शिविरों में नहीं लगेंगे बड़े बल्व

Sat, 09 Oct 2021 08:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 08:15 PM IST
विज्ञापन
This time there will be no big bulges in temporary camps
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में आने वाले देवी-देवताओं के अस्थायी शिविरों में इस बार 8 से 14 वाट के ही एलईडी बल्ब लगाए जाएंगे। इससे अधिक क्षमता वाले बल्ब ढालपुर के मैदान में नहीं लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

एलईडी बल्ब ही देवता के शिविरों में नजर आएंगे। इससे पहले 100 वाट से लेकर वाले बल्ब भी लगाए जाते थे। लेकिन इस बार दशहरे में दुकानें लगाई जा रही है। कमाई न होने के चलते दशहरा उत्सव कमेटी अधिक खर्चा करने की तैयारी में नहीं है। बाकायदा प्रशासन ने आदेश भी जारी किया है। दशहरा में आने वाले देवता के अस्थायी शिविर में चार से अधिक बल्ब नहीं लगाए जाएंगे। एक शिविर में बिजली बोर्ड की ओर से लगाए जाने वाले बल्ब की संख्या चार ही रहेगी। जबकि इससे पहले देवलू अपनी सुविधा के हिसाब से बल्ब लगाते थे। बिजली बोर्ड की ओर से दशहरा में बिजली की व्यवस्था के लिए ठेकेदार को काम दिया जाएगा। लेकिन ठेकेदार भी अपनी मनमानी नहीं कर पाएगा। बिजली बोर्ड की ओर से स्वयं इसकी निगरानी की जाएगी। बोर्ड के अधिकारियों की टीम समय-समय पर ढालपुर में जाकर निरीक्षण करेगी। इस दौरान पूरी व्यवस्थाओं को जांचा जाएगा। दशहरा उत्सव के दौरान पूरा ढालपुर मैदान दूधिया रोशनी से भी जगमगा उठेगा। ढालपुर में लगाई गई हाई मास्क लाइटें भी जलाई जाएंगी। उधर, इस संबंध में बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता विमल प्रकाश ने कहा कि दशहरा में देवी-देवताओं के अस्थायी शिविरों में बिजली आपूर्ति की जाएगी। इसके लिए इस बार एलईडी बल्ब का इस्तेमाल किया जाएगा। बिजली बोर्ड की ओर से इसकी तैयारियां कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed