फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   There will be no rush to sell the produce, a temporary vegetable market will be built in Shat itself

Kullu News: उत्पाद बेचने के लिए नहीं लगेगी दौड़, शाट में ही बनेगी अस्थायी सब्जी मंडी

Fri, 02 May 2025 10:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 02 May 2025 10:20 PM IST
विज्ञापन
There will be no rush to sell the produce, a temporary vegetable market will be built in Shat itself
मणिकर्ण घाटी के किसानों-बागवानों को राहत देने के लिए एपीएमसी का निर्णय
विज्ञापन

पिछले साल बाढ़ में बह गया था सब्जी मंडी का परिसर और तीन मंजिला भवन
पुरानी सब्जी मंडी से कुछ दूर निजी भूमि में संचालित की जाएगी अस्थायी मंडी
गौरीशंकर
कुल्लू। मणिकर्ण घाटी के लोगों को अपने फल और सब्जी उत्पाद बेचने के लिए लंबी दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। एपीएमसी ने शाट के पास ही निजी भूमि में अस्थायी सब्जी मंडी चलाने का निर्णय लिया है।
घाटी के किसान-बागवान अपने उत्पाद इस सब्जी मंडी में बेच सकेंगे। दरअसल, सब्जी मंडी शाट का आधा परिसर और तीन मंजिला भवन बाढ़ में बह गया था। इस कारण यहां सब्जी मंडी चलाना सुरक्षित नहीं है। जब तक नदी के किनारे सुरक्षा दीवार नहीं लग जाती, तब तक मंडी संचालित करना खतरे से खाली नहीं है। ऐसे में किसानों की सुविधा के लिए एपीएमसी ने निर्णय लिया है कि इस सब्जी मंडी से कुछ दूर निजी भूमि में अस्थायी तौर पर सब्जी मंडी चलाई जा सकती है। ऐसे में इस बार इस निजी भूमि पर अस्थायी तौर पर सब्जी मंडी खोली जाएगी। इससे किसानों-बागवानों को अपने उत्पाद भुंतर या कलैहली मंडी नहीं ले जाने पड़ेंगे।
विज्ञापन

--
एक दर्जन पंचायतों को मिलेगा फायदा
शाट सब्जी मंडी से मणिकर्ण घाटी की करीब 12 पंचायतों को फायदा पहुंच रहा था। एक अगस्त, 2024 को मलाणा नाला में मलाणा-एक और मलाणा दो प्रोजेक्ट के बांध टूटने से आई बाढ़ ने क्षेत्र में तबाही मचा दी थी। मलाणा नाला के साथ पार्वती के रौद्र रूप से शाट की सब्जी मंडी का आधा परिसर और तीन मंजिला भवन तहस-नहस हो गया था। घाटी के लोगों के पास सब्जी मंडी का क्षेत्र में विकल्प नहीं था। किसानों-बागवानों के पास अपने उत्पाद भुंतर, कुल्लू या कलैहली मंडी ले जाना ही विकल्प था, लेकिन अब एपीएमसी ने वैकल्पिक तौर पर तहस-नहस हुई सब्जी मंडी से कुछ दूरी पर मंडी चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--घाटी के किसानों-बागवानों की सुविधा के लिए पुरानी सब्जी मंडी से कुछ दूर अस्थायी तौर पर सब्जी मंडी चलाने का निर्णय लिया है। जब तब पुरानी सब्जी मंडी रिस्टोर नहीं हो जाती, तब तक वैकल्पिक तौर पर अस्थायी मंडी लगेगी। - शगुन सूद, सचिव, एपीएमसी कुल्लू एवं लाहौल स्पीति
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed