फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   There will be no drinking water problem in Chowki Dobhi, Puid Panchayat

Kullu News: चौकी डोभी, पुईद पंचायत में नहीं रहेगी पेयजल समस्या

Mon, 05 May 2025 10:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 05 May 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
There will be no drinking water problem in Chowki Dobhi, Puid Panchayat
उठाऊ पेयजल योजना से हजारों ग्रामीणों को मिलेगा पानी
विज्ञापन

औपचारिकताएं पूरीं, योजना पर 90 लाख बजट होगा खर्च
राजीव नैय्यर
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू के साथ सटी खराहल घाटी की चौकी डोभी और पूईद पंचायतों के बाशिंदों को अब पेयजल किल्लत से दो-चार नहीं होना पड़ेगा। दोनों पंचायतों के लिए नई पेयजल योजना का निर्माण किया जाएगा।
इसके लिए जल शक्ति विभाग ने प्लान तैयार किया है। सभी विभागीय औपचारिकताएं भी पूरी कर ली गई हैं। हजारों की आबादी को पेयजल सुविधा देने के लिए योजना पर विभाग करीब 90 लाख रुपये का बजट खर्च करेगा। गौरतलब है कि खराहल घाटी के लिए बनी शलाधरा (16 टंकी) उठाऊ पेयजल योजना से छूटी इन पंचायतों के लिए नई योजना का निर्माण किया जाएगा। शलाधरा उठाऊ पेजयल योजना से पंचायत चंसारी, तलोगी, बंदल और सेऊगी के बाशिदों को पेयजल मुहैया करवाया जा रहा है। अब पंचायत पूईद और चौकी डोभी के लिए भी उठाऊ पेयजल योजना का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। दोनों पंचायतों में अब पेयजल संबंधी परेशानी से बाशिंदों को जूझना नहीं पड़ेगा। उधर, जलशक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता ओम प्रकाश ने कहा कि पंचायत चौकी डोभी और पूईद के लिए नई उठाऊ पेयजल योजना का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

--
खराहल घाटी की निचले क्षेत्र की पंचायत चौकी डोभी के सभी गांवों और पंचायत पूईद के गांव पौडूशाड और चंझड़ के लिए नई उठाऊ पेयजल योजना का निर्माण किया जा रहा है। योजना के निर्माण पर विभाग 90 लाख का बजट खर्च कर रहा है, जिससे दोनों पंचायतों के हजारों बाशिंदों को पेयजल किल्लत से परेशान न होना पड़े। -अमित मिरूपा, अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed