फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   there will be no bus sevice in Rohtang till May

मई माह तक रोहतांग पार नहीं करेंगी बसें

Tue, 01 Dec 2015 05:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उदयपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, उदयपुर Updated Tue, 01 Dec 2015 05:22 PM IST
विज्ञापन
there will be no bus sevice in Rohtang till May

सबसे लंबे रूट पर सेवाएं देने वाली हिमाचल पथ परिवहन निगम के केलांग डिपो की बसें अब आगामी मई माह तक रोहतांग दर्रा पार नहीं कर सकेंगी। निगम के केलांग डिपो ने गत वीरवार हुई बर्फबारी के बाद रोहतांग के रास्ते बस सेवा पूर्ण रूप से बंद कर कर दी है।

विज्ञापन


अब इस मार्ग पर लाहौल और पांगी घाटी के लोग सिर्फ टैक्सियों से ही सफर कर पाएंगे। गौरतलब है कि रोहतांग दर्रे का तापमान शून्य से नीचे चल रहा है जबकि सड़कों पर पानी का जमना शुरू हो गया है। इसके चलते वाहनों के स्किड होने के खतरे को देखते हुए निगम ने रोहतांग दर्रे में आगामी सीजन तक सेवाओं के लिए विराम लगा दिया है। केलांग डिपो देश के सबसे लंबे रूट लेह-दिल्ली पर अपनी सेवाएं देता है। इसके अलावा तिंदी-शिमला, दिल्ली-उदयपुर, कुल्लू-त्रिलोकनाथ, धर्मशाला, जाहलमा, रिकांगपियो, दारचा-हरिद्वार, केलांग-शिमला कई रूटों पर निगम की बसें रोहतांग के रास्ते सेवाएं देती हैं। लाहौल में ठंड का आलम यह है कि घाटी के अंदरूनी हिस्सों में बसों को स्टार्ट करना भी चालकों के लिए परेशानी का सबब बन रहा है। इसके चलते निगम प्रबंधन को घाटी के अंदरूनी रूटों पर चलने वाली बसों के समय में फेरबदल करना पड़ा है। हालांकि, बर्फबारी होने तक अंदरूनी रूटों पर बसों की आवाजाही जारी रहेगी।
विज्ञापन


एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक रशीद शेख ने कहा कि रोहतांग में तेेज हवाओं से बर्फ के ढेर सड़कों पर लग रहे हैं। यात्रियों की सुरक्षा और तमाम पहलुओं को ध्यान में रखते हुए बसों की आवाजाही पर आगामी मई माह तक विराम लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed