फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   There was a lot of excitement on Chham dance in Manali-Gompa

Kullu News: मनाली-गोंपा में छम नृत्य पर मचा धमाल

Mon, 12 May 2025 10:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 12 May 2025 10:09 PM IST
विज्ञापन
There was a lot of excitement on Chham dance in Manali-Gompa
बुद्ध जयंती पर गोंपा में कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

मनाली के मालरोड में निकाली ग्रंथों की शोभायात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। पर्यटन नगरी मनाली के बौद्ध गोंपा में सोमवार को बुद्ध जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर बौद्ध लामाओं का पारंपरिक छम नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। इसके अलावा बौद्ध गोंपा में कई आकर्षक कार्यक्रम हुए।

मनाली के मालरोड पर भगवान बुद्ध की प्रतिमा सहित पवित्र बौद्ध ग्रंथों की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें भारी संख्या में बौद्ध धर्म के अनुयायियों ने भाग लिया। इस दौरान स्थानीय बुद्धिस्ट गोंपा के आंगन में धार्मिक सभा का आयोजन किया गया। इसमें गेशे जम्बा ने बुद्ध जयंती पर अपने विचार प्रकट किए और बुद्ध धर्म पर प्रकाश डाला। अन्य वक्ताओं ने भी भगवान बुद्ध की जीवनी पर प्रकाश डाला और बुद्ध की शिक्षाओं पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर कुंगरी गोंपा, कुमारी गोंपा के भिक्षुओं ने मुखौटे पहनकर परंपरागत छम नृत्य प्रस्तुत किया। इसे लोगों ने खूब पसंद किया। यह नृत्य खास तौर से बुद्धिस्ट मान्यताओं के अनुसार बुरी आत्माओं को भगाने और लोगों की सुख-समृद्धि के मकसद से किया जाता है। इसके अलावा विभिन्न स्कूलों और संस्थाओं से आए कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। हिमालयन बुद्धिष्ट सोसायटी के अध्यक्ष अशोक ठाकुर और रूप सिंह ठाकुर ने कहा कि भगवान बुद्ध की शिक्षाओं के अनुसार अहिंसा के मार्ग पर चलने, विश्व शांति के लिए कार्य करने का आह्वान किया। अंत में सांस्कृतिक कार्यक्रम के विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed