फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   There should be adequate security arrangements in the labour room: Dr. Radha

लेबर रूम में हो पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था : डॉ. राधा

Thu, 10 Sep 2026 05:33 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 05:33 AM IST
विज्ञापन
There should be adequate security arrangements in the labour room: Dr. Radha
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राधा शर्मा ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने विभिन्न विभागों में जाकर व्यवस्थाओं की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। लेबर रूम के निरीक्षण के दौरान डॉ. राधा शर्मा ने महिलाओं की सुरक्षा और निजता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रसव के दौरान महिलाओं को सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण मिलना आवश्यक है। उन्होंने लेबर रूम में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था और सुरक्षा कर्मी की ड्यूटी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके अलावा ओपीडी, औषधि स्टोर, एमसीएच विभाग, जिला पुनर्वास केंद्र, लैब, ब्लड बैंक, एएनसी, पीएनसी और लेबर रूम का निरीक्षण किया। ओपीडी में मरीजों की सुविधा के लिए चलाए जा रहे ऑडियो-वीडियो आईईसी संदेशों और कतार प्रबंधन व्यवस्था का भी अवलोकन किया। उन्होंने ऑडियो-वीडियो आईईसी संदेशों की सराहना की। ब्लड बैंक के निरीक्षण के दौरान उन्होंने रक्त संग्रहण, जांच, सुरक्षित भंडारण और वितरण प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने आपात स्थिति में पर्याप्त रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed