फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Theft of a motorcycle parked on the road in Karadsu

कराड़सू में सड़क पर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी

Sun, 18 Jul 2021 09:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 09:33 PM IST
विज्ञापन
Theft of a motorcycle parked on the road in Karadsu
कुल्लू। खराहल क्षेत्र में चोरी की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। माहिश गांव में जीप से म्यूजिक सिस्टम, टूल किट उड़ाने के बाद अब कराड़सू में मोटरसाइकिल चोरी का मामला सामने आया है। कराड़सू गांव के सेस राम ने 14 जुलाई को अपने घर के बाहर सड़क पर मोटरसाइकिल खड़ी की थी।
विज्ञापन

सेस राम ने 15 जुलाई सुबह जब मोटरसाइकिल देखी तो वहां पर नहीं थी। युवक ने अपने स्तर पर मोटरसाइकिल की काफी तलाश की। लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। आखिर में उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। चोरी की घटना के बाद गांव के लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पंचायत समिति सदस्य खेख राम ठाकुर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ रही चोरी की वारदातें चिंता का विषय है। चोरी को अंजाम देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। उधर, इस संबंध में पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने कहा कि पुलिस की टीमें रात्रि गश्त पर रहती हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed