फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   theft in kali mata temple in jalodi, donation box breaking, case register

Kullu News: जलोड़ी में काली माता मंदिर के ताले तोड़ दानपात्र से उड़ाए हजारों रुपये

Thu, 14 Dec 2023 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 14 Dec 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
theft in kali mata temple in jalodi, donation box breaking, case register
कुल्लू। समुद्रतल के 10,280 फुट ऊंचे जलोड़ी दर्रा में काली माता के मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। बुधवार रात मंदिर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। शातिरों ने मंदिर के बाहर लगे गेट के ताले को तोड़ा और फिर अंदर रखे दानपात्र से हजारों रुपयों का चढ़ावा ले उड़े। दानपात्र तीन महीने से खोला नहीं गया था।
विज्ञापन

ऐसे में दानपात्र में करीब एक लाख रुपये की राशि होने का अनुमान है। शातिरों ने माता के पुजारी और यहां तैनात पुलिस के कमरों में लगे तालों को भी तोड़ दिया। पुलिस का जवान ऊपरी मंजिल में सोया हुआ था। माता के मंदिर में चोरी की वारदात से लोग सहमे हुए हैं। माता मंदिर कमेटी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है।
विज्ञापन

जलोड़ी दर्रा के पर्यटन स्थल होने से यहां आम लोगों के साथ सैलानी भी माता का आशीर्वाद लेते हैं। मंदिर कमेटी के सचिव मंगत राम कारदार ने कहा कि चोरी की घटना का पता वीरवार सुबह लगा जब यहां श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे थे। चोरी किसने की इसका अभी पता नहीं लगा है। कहा कि शातिराें ने चार ताले तोड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दानपात्र का भी ताला तोड़कर इसमें हजारों रुपये का चढ़ावा चोरी कर लिया है। एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने कहा कि शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है ओर जल्द से जल्द शातिरों को सलाखों के पीछे डाला जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed