फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The Yuvanti murder case has tarnished the image of the police.

Kullu News: युवावंती हत्याकांड से पुलिस का दामन दागदार

Mon, 10 Nov 2025 03:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 10 Nov 2025 03:31 AM IST
विज्ञापन
The Yuvanti murder case has tarnished the image of the police.
शोषण मुक्ति मंच ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
विज्ञापन

बोले, घटना को अंजाम देने वाले लोगों की गाड़ी में घूमती रही पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। सैंज घाटी में दलित महिला युवावंती की मौत मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पूरी तरह से संदेह के घेरे में है। शोषण मुक्ति मंच हिमाचल प्रदेश के राज्य संयोजक आशीष कुमार ने इस मामले को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
कुल्लू में पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि युवावंती की संदिग्ध मौत हिमाचल प्रदेश में बढ़ते सामाजिक अन्याय और प्रशासनिक लापरवाही का उदाहरण है। 14 अगस्त को युवावंती का शव पेड़ से लटका मिला था, लेकिन पूरी जांच प्रक्रिया और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। युववंती के पति रति राम को बिना किसी ठोस सबूत के साजिश के तहत हिरासत में लेकर एक महीने तक जेल में रखा गया। पुलिस ने उसे यह तक नहीं बताया कि उसे कहां ले जाया जा रहा है और बाद में पुलिस उन्हीं लोगों की गाड़ी में घूमती रही जो इस साजिश में शामिल बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि महिलाओं और महिला मंडल के सख्त रवैये के बाद एसआईटी का गठन हुआ। एक कर्मचारी के बयान में हुए खुलासे के आधार पर तीन लोगों के नाम सामने आए, लेकिन हैरानी की बात है कि अब तक परिवार को एफआईआर की प्रति तक नहीं दी गई, न ही यह बताया गया कि उसमें कौन सी धाराएं लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोषण मुक्ति मंच ने मांग की है कि मामले में दोषियों पर एससी-एसटी (एट्रोसिटी) एक्ट की धारा लगाई जाए। उन पुलिस अधिकारियों को तत्काल सस्पेंड किया जाए, जिन्होंने रति राम को बेवजह जेल में रखा, एसआईटी जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए। इस दौरान जनवादी महिला समिति की जिला अध्यक्ष ममता नेगी, शोषण मुक्ति मंच कुल्लू के संयोजक नीलचंद और रामचंद्र भी मौजूद रहे।

महिलाओं ने न्याय मांगा
उधर परिवार के लोगों में रति राम, रुक्मणि देवी, बीना देवी, खेलू देवी, रामदास आदि और समस्त मां सरस्वती महिला मंडल और क्षेत्र के लोगों ने जल्द न्याय देने की मांग की है। आशीष कुमार ने कहा कि शोषण मुक्ति मंच इस अन्याय के खिलाफ हर स्तर पर संघर्ष करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed