फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The youth wing will surround the assembly on December 4.

Kullu News: चार दिसंबर को विधानसभा का घेराव करेगा युवा मोर्चा

Wed, 19 Nov 2025 06:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 19 Nov 2025 06:32 AM IST
विज्ञापन
The youth wing will surround the assembly on December 4.
कुल्लू। भाजपा युवा मोर्चा ने प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ सड़कों पर उतरने का एलान कर दिया है। युवा मोर्चा युवाओं को नौकरी न देने और सरकार की गारंटियों के विरोध में प्रदर्शन करेगा। 4 दिसंबर को विधानसभा का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को अटल सदन में भाजपा युवा मोर्चा की परिचय बैठक हुई। कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सन्नी शुक्ला भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि विधानसभा घेराव के लिए प्रदेश भर से भारी मात्रा में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता धर्मशाला पहुंचेंगे। प्रदेश सरकार झूठी गारंटियों के नाम पर सत्ता में आई थी और पहले ही साल युवाओं को एक लाख नौकरी देने का वादा किया था जो पूरा नहीं हुआ है। ऐसे में अब युवा मोर्चा प्रदेश सरकार का घेराव करेगा। प्रदेश भर के 7800 बूथों में जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जा रहे कामों को भी गिनाया जाएगा। एक बूथ 10 यूथ के कार्यक्रम के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को युवा मोर्चा में भी जोड़ा जाएगा। इस दौरान पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, जिला भाजपा अध्यक्ष अमित सूद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed