{"_id":"67e82b7a8792cb18dc09ef82","slug":"the-work-of-embankment-got-stuck-in-formalities-kullu-news-c-89-1-ssml1015-144296-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: औपचारिकता के फेर में फंसा तटीकरण का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: औपचारिकता के फेर में फंसा तटीकरण का काम
Sat, 29 Mar 2025 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 29 Mar 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
सैंज में पिन पार्वती नदी में 20 महीने बाद भी नहीं लग पाई सुरक्षा दीवार
लोग बोले- तटीकरण न होने से बरसात में फिर से बाढ़ आने का खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी
न्यूली (कुल्लू)। सैंज बाजार के साथ बहती पिन पार्वती नदी का तटीकरण नहीं हो पाया है। विभागीय औपचारिकताओं के फेर में तटीकरण का काम फंस गया है। इस कारण सैंज की हजारों की आबादी को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
जुलाई 2023 में पिन पार्वती नदी में भारी बारिश के कारण बाढ़ आ गई थी। इससे टैक्सी स्टैंड सैंज से पुराना बस अड्डा तक सड़क और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैंज (सीएचसी) का परिसर क्षतिग्रस्त हो गया था। पिछले 20 माह से नदी के किनारे तटीकरण न होने से दोबारा बरसात के दिनों में इस क्षेत्र में तबाही का खतरा बना हुआ है।
टैक्सी स्टैंड सैंज, पुराना बस अड्डा के अलावा इस क्षेत्र में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बैंक, डाकघर आदि शामिल हैं। ऐसे में रोजाना सैकड़ों लोग आवश्यक कामकाज निपटाने पहुंचते हैं। उन्हें यही डर सताता है कि साल 2023 की भांति इस बार भी बाढ़ के कारण सड़क क्षतिग्रस्त होने से दोबारा समस्या न पैदा हो जाए। पंचायत देवगढ़ गोही, भल्लाण और रैला के ग्रामीणों रामदेव, आकाश, मोहित, श्याम लाल, अशोक, ऋतिक, शशांक ने कहा कि 20 माह पहले पिन पार्वती नदी में बाढ़ आने से सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी। इससे अस्पताल, बैंक और डाकघर की ओर आवाजाही दूभर हो गई थी। तक नदी के किनारे सुरक्षा दीवार न लगने से दोबारा समस्या बन रहा है। कहा कि इस बरसात से पहले तटीकरण का काम पूरा कर दिया जाएगा। उधर, जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता गोपाल ने कहा कि विभाग टेंडर प्रक्रिया पूरी कर रहा है। कहा कि पहले टेंडर लगाया था, लेकिन ठेकेदारों की औपचारिकताएं पूरी नहीं थीं। इस वजह से दोबारा टेंडर करवाना पड़ा।
विज्ञापन
--