{"_id":"68c45838ad37ad69dd0d867e","slug":"the-way-to-the-markets-opened-after-fighting-with-stones-vehicles-ran-on-nh-305-kullu-news-c-89-1-ssml1012-156865-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: पत्थरों से लड़कर खुली मंडियों की राह, एनएच-305 पर दौड़े वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: पत्थरों से लड़कर खुली मंडियों की राह, एनएच-305 पर दौड़े वाहन
Fri, 12 Sep 2025 11:10 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 12 Sep 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू के भुंतर सब्जी मंडी में अनार की पैकिंग करने में जुटे कामगार।-संवाद
सोझा कैंची मोड़ तक दोनों तरफ से खुला हाईवे, बागवान मंडियों में पहुंचा सकेंगे सेब
नेशनल हाईवे 25 दिनों से छोटे वाहनों और दो माह से बसों के लिए चल रहा था बंद
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। लगातार बारिश से बंद पड़ा औट-बंजार-सैंज हाईवे-305 अब सोझा कैंची मोड़ तक दोनों तरफ से बहाल कर दिया गया है। करीब 25 दिनों से छोटे वाहनों और दो महीने से बसों के लिए बंद यह मार्ग अब धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है।
हाईवे खुलने से बंजार घाटी के बागवानों को बड़ी राहत मिली है। वे अपना फंसा हुआ सेब मंडियों तक पहुंचा सकेंगे। हालांकि सोझा कैंची के पास सड़क धंसी हुई है। यहां बहाली का कार्य जारी है। एनएच विभाग की टीम युद्धस्तर पर काम कर रही है।
भारी बारिश ने एनएच-305 को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया है। हर 100 मीटर तक हाईवे टूटा हुआ है। कहीं पहाड़ी से मलबा गिरा है तो कहीं सड़क टूटने और धंसने से मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है।
विज्ञापन
हाईवे-305 न केवल बाह्य सराज की आनी-निरमंड की 69 पंचायतों की जीवन रेखा है बल्कि इससे पर्यटकों के साथ रामपुर, कुमारसैन, किन्नौर, स्पीति और करसोग के लोगों की आवाजाही भी रहती है। बरसात ने हाईवे की सूरत ही बदल दी है।
एनएच विभाग ने हाईवे को बहाल करने के लिए रात-दिन काम किया। औट से सोझा कैंची तक छोटे वाहनों के लिए इसे बहाल कर दिया है। हाईवे छोटे वाहनों के लिए 25 दिनों और बसों के लिए करीब दो माह से भी अधिक समय से बंद है। लोगों को जरूरी कामकाज के लिए जलोड़ी दर्रा को पैदल ही आर-पार करना पड़ा है। सोझा निवासी राजेंद्र प्रकाश, निहाल भंडारी और खेम वर्मा ने कहा कि सोझा कैंची के पास हाईवे धंस गया है। एनएच विभाग की मशीनरी लगी है। सोझा कैंची तक छोटे वाहनों के लिए हाईवे के खुलने से बागवानों को राहत मिली है।
--
औट और आनी की तरफ से हाईवे सोझा कैंची मोड़ तक छोटे वाहनों के लिए खुल गया है। सोझा में काम चल रहा है। छोटे वाहनों के बाद बसों के लिए खोलने का काम शुरू किया जाएगा। - केएल सुमन अधिशासी अभियंता एनएच-305