फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The wait for president election in Manali civic body dragged on

Kullu News: मनाली निकाय में खिंचा अध्यक्ष चुनाव का इंतजार

Wed, 09 Oct 2024 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
The wait for president election in Manali civic body dragged on
अध्यक्ष की कुर्सी खाली होने के बाद चुनाव की तिथि तय नहीं
विज्ञापन

महज दो पार्षद वाली कांग्रेस की अध्यक्ष पद पर है नजर
प्रशासन ने शहरी विकास विभाग और सरकार को भेजी है सूचना
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली (कुल्लू)। नगर परिषद मनाली में चार पार्षदों का अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद अध्यक्ष पद खाली हो गया है लेकिन, नए अध्यक्ष के चुनाव की तिथि अभी तक तय नहीं हुई है। अध्यक्ष के चुनाव के लिए इंतजार लंबा खिंच गया है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि निकाय चुनाव में महज दो पार्षद जीतने वाली कांग्रेस की नजर अब अध्यक्ष पद पर है।


गौरतलब है कि भाजपा से समर्थित नप अध्यक्ष करुण कपूर के खिलाफ तीन भाजपा के पार्षदों ने कांग्रेस की एक पार्षद के साथ मिलकर अविश्वास प्रस्ताव लाया है। 25 सितंबर को हुई बैठक में इसे पारित भी कर लिया गया है। लगभग 12 दिन बीतने के बाद भी चुनाव की तिथि तय नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद अध्यक्ष पद खाली होने की सूचना प्रशासन की ओर से शहरी विकास विभाग और सरकार को भेजी गई है। अब विभाग की ओर से चुनाव करवाने से संबंधित आदेश जारी होंगे। इसके बाद एक दिन तय कर अध्यक्ष का चुनाव करवाया जाएगा। उधर, चुनाव की तिथि तय नहीं होने से नगर परिषद का अध्यक्ष पद हासिल करने के लिए राजनीतिक गोटियां फिट की जा रही हैं। नगर परिषद में कांग्रेस के दो और भाजपा के पांच पार्षद हैं। अंदरूनी कलह के कारण भाजपा के दो पार्षद एक तरफ और तीन एक तरफ हो गए हैं। ऐसे में सत्ता की चाबी कांग्रेस पार्षद के हाथ में है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि नगर परिषद में भाजपा और कांग्रेस मिलकर अध्यक्ष बनाएंगे। अध्यक्ष पद भाजपा और उपाध्यक्ष पद कांग्रेस को मिलेगा। हालांकि, सूत्र यह भी बताते हैं कि कांग्रेस की नजर अध्यक्ष पद पर है। बहरहाल, चुनाव की तिथि तय होने के बाद ही पता चलेगा कि अध्यक्ष पद पर कौन बाजी मारेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed