Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The valleys of Manali-Lahaul are filled with tourists

Kullu News: सैलानियों से भर गईं मनाली-लाहौल की वादियां

Sat, 29 Mar 2025 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 29 Mar 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
The valleys of Manali-Lahaul are filled with tourists
पर्यटन नगरी में मार्च के आखिरी वीकेंड पर जुटी सैलानियों की भीड़, मालरोड में बढ़ी रौनक
विज्ञापन

दो दिन में 2,500 से अधिक वाहन पहुंचे, 120 से अधिक लग्जरी बसों में भी आए सैलानी
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली में मार्च के अंतिम वीकेंड में पर्यटकों की काफी उमड़ी। मनाली से लाहौल तक वादियां पर्यटकों से गुलजार हो गईं। मनाली के मालरोड पर भी शाम होते ही रौनक बढ़ रही है। दो दिन में मनाली में 2,500 से अधिक पर्यटक वाहन पहुंचे हैं।

वीकेंड पर सैर-सपाटे के लिए मनाली पर्यटकों की पहली पसंद बन गया है। इस सप्ताह भी मनाली में पर्यटकों की भीड़ जुटी है। शुक्रवार और शनिवार को मनाली में 2,500 से अधिक वाहनों में पर्यटक पहुंचे हैं। 120 से अधिक लग्जरी बसों में भी पर्यटकों ने मनाली का रुख किया। पर्यटन विभाग के अनुसार इस सप्ताह मनाली में पर्यटकों की काफी चहल-पहल है। सड़कों पर जाम की भी स्थिति बन रही है। पिछले सप्ताह मनाली आने वाले वाहनों का आंकड़ा 1,000 से 1,200 पहुंच गया था। मार्च के अंतिम सप्ताह में यह आंकड़ा 1,400 तक पहुंच गया है। शुक्रवार को लगभग 1,400 पर्यटक वाहन मनाली पहुंचे। 120 से अधिक वोल्वो बसों में पर्यटक मनाली आए। दिनभर पर्यटक पर्यटन स्थलों में सैर-सपाटा करते रहे। शाम ढलते ही मालरोड पर्यटकों से गुलजार हो गया। पर्यटकों ने खरीदारी भी की। होटलियर एसोसिएशन के निवर्तमान उपाध्यक्ष रोशन ठाकुर के अनुसार पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। हिमाचल पर्यटन विकास निगम के उपमहाप्रबंधक, बीएस ओक्टा ने बताया कि निगम के होटलों में इस समय 40 से 50 फीसदी कमरे बुक हो चुके हैं। आने वाले दिनों के लिए भी अच्छी बुकिंग की उम्मीद है। होटल संचालक हंस राज, अश्वनी शर्मा ने कहा कि इस वीकेंड अच्छा कारोबार चल रहा है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed