फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The tricolor journey was reduced to 40 minutes

40 मिनट में ही सिमट गई तिरंगा यात्रा

Sat, 25 Jun 2022 10:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
The tricolor journey was reduced to 40 minutes
रोशन ठाकुर
विज्ञापन

कुल्लू। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान की ढालपुर में हुई तिरंगा यात्रा 40 मिनट में ही सिमट गई। हालांकि, केजरीवाल व भगवंत मान के लिए आम आदमी पार्टी के हजारों समर्थकों को करीब दो घंटे का अतिरिक्त इंतजार करना पड़ा।
अपने नेता को देखने व सुनने के लिए जिला कुल्लू के साथ सूबे के कई जिलों से हजारों लोग सुबह 10:00 बजे ही ढालपुर पहुंचना शुरू हो गए थे।
कुल्लू कॉलेज गेट से 2:12 बजे पर केजरीवाल, भगवंत मान के साथ हिमाचल प्रदेश आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर रथ पर सवार हुए। इस दौरान भारत माता की जय और इंकलाब जिंदाबाद के नारों से रघुनाथ की नगरी गूंज उठी। हाथों में तिरंगा व आम आदमी पार्टी का झंडा लेकर रथ के आगे-पीछे, दाएं तथा बाएं हजारों समर्थक उमड़ पड़े।
विज्ञापन

300 मीटर के लंबी तिरंगा यात्रा को पूरा करने में करीब 25 मिनट का समय लगा। इसके बाद दोपहर 2:37 बजे ढालपुर चौक में एकाएक रथ रुका और सबसे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने माइक पकड़ा और भाषण शुरू किया। उन्होंने सात मिनट तक भाषण दिया। इस दौरान भगवंत मान ने दिल्ली व पंजाब सरकार की उपलब्धियों के साथ केजरीवाल की भी जमकर तारीफ की। साथ ही भाषण व शेयर के बहाने कांग्रेस व भाजपा पर निशाना भी साधा। 2:44 बजे अरविंद केजरीवाल ने बोलना शुरू किया और 2:52 बजे तक उन्होंने शिक्षा, बेरोजगारी, बिजली तथा स्वास्थ्य पर प्रदेश सरकार को जमकर कोसा। इस दौरान हिमाचल के चारों लोकसभा क्षेत्रों के लिए बदलाव रथों को भी रवाना किया गया। ये रथ मंडी, शिमला, हमीरपुर और कांगड़ा के हर क्षेत्र में जाकर लोगों को आम आदमी पार्टी की उपलब्धियों का संदेश देंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

एयरपोर्ट से सीधे परिधि गृह कुल्लू पहुंचे केजरीवाल, मान
दोपहर करीब 1:00 बजे केजरीवाल और भगवंत मान का हेलिकाप्टर भुंतर हवाई अड्डे पर उतरा। यहां पर उनका आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर व अन्य पदाधिकारियों ने स्वागत किया। इसके बाद केजरीवाल व भगवंत मान का काफिला मौहल व ढालपुर के बजाय भुंतर से ही वामतट होकर फोरलेन से सर्किट हाउस पहुंचा। इस दौरान आधा घंटा विश्राम करने के बाद 2:12 बजे कॉलेज गेट के पास तिरंगा यात्रा के रथ पर सवार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed