{"_id":"68a08419b439455f8f08a442","slug":"the-team-of-veterinary-hospital-triloknath-became-the-winner-in-tug-of-war-kullu-news-c-89-1-klu1002-154758-2025-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: रस्साकशी में पशु चिकित्सालय त्रिलोकनाथ की टीम बनी विजेेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: रस्साकशी में पशु चिकित्सालय त्रिलोकनाथ की टीम बनी विजेेता
Sun, 17 Aug 2025 06:43 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 17 Aug 2025 06:43 AM IST
विज्ञापन
केलांग में रस्साकसी प्रतियोगिता में प्रशासनिक अधिकारी टीम की कैप्टन डीसी किरण भड़ाना जोर आजमाइश
पुलिस टीम रही उप-विजेता, महिला कर्मियाें ने दिखाया दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय उत्सव के दौरान शनिवार को केलांग में कर्मचारियों के बीच रस्साकशी प्रतियोगिता का रोमांच देखने को मिला। इसमें आठ टीमों ने भाग लिया। पुरुष वर्ग के फाइनल में पुलिस टीम और पशु चिकित्सक (वेटरिनरी) टीम त्रिलोकनाथ के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। जोरदार संघर्ष के बाद पशु चिकित्सालय टीम त्रिलोकनाथ ने बाजी मार ली और विजेता बनी, जबकि पुलिस टीम उपविजेता रही। महिला वर्ग की रस्साकशी भी आयोजन का मुख्य आकर्षण रही। महिला कर्मचारियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
इस मौके पर उपायुक्त लाहौल-स्पीति किरण भड़ाना ने न केवल खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया, बल्कि रस्साकशी में प्रतिभागियों के साथ खुद भी शामिल हुईं। बाद में उन्होंने विजेता और उप-विजेता टीमों को पुरस्कार भी प्रदान किए। उपायुक्त ने कहा कि ऐसे आयोजन खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ आपसी भाईचारे और टीम भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों की ऊर्जा और खेल भावना की सराहना की।