फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The Tandi-Sansarinal-Jammu road remained closed for hours

घंटो बंद रहा तांदी-संसारीनाला-जम्मू मार्ग बहाल

Thu, 20 Jan 2022 10:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
The Tandi-Sansarinal-Jammu road remained closed for hours
लाहौल के राशेल गांव में हुई ताजा बर्फबारी के बाद का नजारा।--संवाद - फोटो : Kullu
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। मौसम खुलने के बाद लाहौल घाटी में हिमस्खलन का क्रम जारी है। तिंदी के पास के कड़ुनाला के पास हिमस्खलन गिरने से तांदी-संसारीनाला-जम्मू मार्ग कई घंटे तक अवरुद्ध रहा।
विज्ञापन

बुधवार रात को पांगी घाटी के श्योर से करीब 10 किमी पीछे लाहौल घाटी के तिंदी की तरफ हिमस्खलन होने से यह मार्ग यातायात के लिए बंद हो गया था। अटल टनल रोहतांग बनने से पूर्व सर्दियों में लाहौल के लोगों में इस मार्ग की विशेष अहमियत थी।
विज्ञापन

भारी बर्फबारी के चलते समुद्रतल से 13050 फीट ऊंचा रोहतांग दर्रा यातायात के लिए पांच से छह माह तक बंद हो जाता था। लोग आपात स्थिति में तांदी-संसारीनाला-जम्मू मार्ग होते हुए घाटी से बाहर आवाजाही करते थे। अब अटल टनल बनने से सीमा सड़क संगठन भी सड़क को टनल के रास्ते जल्द यातायात के लिए बहाल कर रहा है। ऐसे में लाहौल घाटी के लोग अटल टनल के रास्ते ही आवाजाही कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार रात को हिमस्खलन से बंद तांदी-संसारीनाला-जम्मू सड़क से बर्फ हटाकर सीमा सड़क संगठन ने मार्ग यातायात के लिए खोल दिया है।
अटल टनल बनने से लाहौल ही नहीं, बल्कि पांगी घाटी के लोगों को लाहौल होकर मनाली-कुल्लू-मंडी की ओर आवाजाही करने में बड़ी राहत मिली है। इन दिनों भी चंबा जिले के पांगी घाटी के लोग लाहौल होकर मनाली, कुल्लू की ओर आवाजाही कर रहे हैं। अटल टनल रोहतांग से पूर्व पांगी घाटी के लोग भी सर्दियों में लाहौल की तरह हेलिकॉप्टर सेवाओं पर निर्भर रहते हैं। सीमा सड़क संगठन 94 के अधिकारी पाल राज ने बताया कि पांगी घाटी के श्योर से 10 किमी पीछे लाहौल की तरह मार्ग हिमस्खलन से बंद हो गया था। इसे वीरवार को दोपहर बाद यातायात के लिए बहाल कर दिया है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed