फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The sweetness of the Royal Apple got lost due to its rawness as soon as it reached the vegetable market

Kullu News: सब्जी मंडी में पहुंचते ही कच्चेपन में खो गई रॉयल सेब की मिठास

Mon, 28 Jul 2025 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 28 Jul 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
The sweetness of the Royal Apple got lost due to its rawness as soon as it reached the vegetable market
कुल्लू की बंदरोल सब्जी मंडी में 30 रुपये किलो बिका रॉयल वैरायटी का सेब
विज्ञापन

आवक बढ़ने और कच्चा और गुणवत्ताहीन सेब आने से आई कीमतों में गिरावट
बागवान बोले - दो दिन पहले ही 110 रुपये किलो मिले थे रॉयल सेब के दाम
अमीचंद भंडारी
खराहल (कुल्लू)। जिले की मंडियों में आवक बढ़ने और कच्चा और गुणवत्ताहीन सेब आने से कीमतों में गिरावट आ गई है। कुल्लू की बंदरोल सब्जी मंडी में बाह्य सराज आनी से भी क्रेटों में भारी मात्रा में सेब लाया जा रहा है। सब्जी मंडी में अधिक सेब आने से दाम भी एकाएक लुढ़क गए हैं। इससे बागवानों में खासी मायूसी है।
सोमवार को बंदरोल सब्जी मंडी में रॉयल वैरायटी का सेब 30 रुपये किलो बिका। ए-श्रेणी के सेब की बोली 80 रुपये किलो के हिसाब लगी। दो दिन पहले यही सेब 110 रुपये किलो तक बिका था। कम दाम मिलने से बागवानों को भारी नुकसान हो रहा है। बताया जा रहा है कि कच्चा और गुणवत्ताहीन सेब मंडियों में आने से दाम गिर गए हैं। अचानक दाम गिरने से बागवानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। पहले रास्ते बंद होने के कारण कई बागवानों का सेब समय पर मंडियों में नहीं पहुंच रहा था। अब मार्केट एकाएक गिरने से बागवानों को काफी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

--
बागवान सेब की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें। देखा-देखी में कच्चा सेब मंडियों में भेजने से गुरेज करें। बिचौलियों और व्यापारियों को भी गुणवत्ताहीन सेब की कीमत बाहरी मंडियों में बेहतर नहीं मिलती है। बागवान आधा पका सेब बाजार में न भेजें। - लाल चंद ठाकुर, प्रधान सदर फल एवं सब्जी उत्पादक संगठन कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बंदरोल मंडी में सोमवार को भारी मात्रा में सेब की क्रेट पहुंचीं। इससे एकाएक कीमत गिर गई है। आनी क्षेत्र से सेब आने से भी मंडी में सेब की मात्रा अधिक हो गई है। सामान्य स्थिति होने पर दाम में उछाल की उम्मीद है। सोमवार को सेब के तीस रुपये तक दाम गिरे हैं। - मोहन ठाकुर, पूर्व प्रधान बंदरोल आढ़ती एसोसिएशन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed