फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The sweetness of Japanese fruit blossoms in the land of apples

Kullu News: सेब की धरती पर खिली जापानी फल की मिठास

Mon, 10 Nov 2025 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 10 Nov 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
The sweetness of Japanese fruit blossoms in the land of apples
कुल्लू की लगघाटी ने जापानी फल के उत्पादन की दिशा में बनाई अलग पहचान
विज्ञापन

बेहतर दाम मिलने से लगातार बढ़ रहा जापानी फल के उत्पादन का दायरा
युवाओं के लिए भी बना रोजगार का जरिया, हर साल कर रहे मोटी कमाई
बलदेव राज

कुल्लू। लगघाटी के बागवानों ने जापानी फल के उत्पादन की दिशा में एक अलग पहचान बना ली है। लगघाटी के छुरला, डुघीलग, सूमा, भुट्टी आदि अग्रणी जापानी उत्पादक गांव बन चुके हैं।
साथ ही घाटी के कई अन्य गांवों में भी जापानी फल की अच्छी पैदावार हो रही है। लगघाटी से जिले में सबसे अधिक जापानी फल तैयार हो रहा है।
जापानी फल के बेहतर दाम मिलने से इसका दायरा लगातार बढ़ रहा है। खास बात यह है कि युवाओं के लिए जापानी फल रोजगार का जरिया बन गया है। युवा हर साल जापानी फल से अच्छी कमाई कर रहे हैं। जिले में जापानी फल सबसे आखिर में तैयार होने वाला फल है। इस समय अन्य फल नहीं होते हैं। ऐसे में व्यापारी भी जापानी फल को हाथाेंहाथ खरीदते हैं। ऐसे में बागवानों का रुझान जापानी फल की तरफ बढ़ रहा है। बागवानी जोगी ठाकुर ने कहा कि जापानी फल में सेब के मुकाबले मेहनत कम करनी पड़ती है। इसमें हर साल फसल भी अच्छी होती है। बागवानी के जानकार एवं सेवानिवृत्त बागवानी उप निदेशक उत्तम पराशर ने कहा कि जापानी फल को बागवान अब विकल्प के तौर पर देखने लगे हैं। इसकी मांग भी व्यापारियों में अच्छी रहती है। चौपाड़सा पंचायत के उपप्रधान एवं कुल्लू वैली मार्केटिंग सोसायटी के चेयरमैन प्रेम ठाकुर ने कहा कि हर साल बागवानों को जापानी के बेहतर दाम मिल रहे हैं। 20 किलो की एक क्रेट 2000 से 2500 रुपये के बीच बिक रहे हैं।
विज्ञापन

--


लगघाटी का जोड़ने वाली सड़क में भव्य स्वागत द्वार लगाया गया है। इस पर लगघाटी का नाम जापानी फल का स्वर्ग लिखा है। लगघाटी के बागवानों और युवाओं ने एक नई पहचान बनाई है। इसे युवाओं ने स्वरोजगार के तौर पर अपनाया है। - सुंदर सिंह ठाकुर, विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन



--
कुल्लू में तैयार हो रही फुयु और हेचिया प्रजाति
कुल्लू में जापानी फल की फुयु और हेचिया प्रजाति का उत्पादन हो रहा है। जिले में करीब पौने तीन सौ हेक्टेयर में जापानी फल का उत्पादन हो रहा है। जापानी फल की देशभर की मंडियों में खूब मांग है। लगघाटी के अलावा मणिकर्ण घाटी, गड़सा, हुरला, भुंतर, बजौरा, झिड़ी, बंजार, सैंज आदि क्षेत्रों में जापानी फल का उत्पादन हो रहा है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed