फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The snow-covered Jalori pass is falling short in front of the passion of wearing khaki

Kullu News: खाकी पहनने के जुनून के आगे छोटा पड़ रहा बर्फ से लकदक जलोड़ी दर्रा

Sat, 08 Mar 2025 10:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 08 Mar 2025 10:18 PM IST
विज्ञापन
The snow-covered Jalori pass is falling short in front of the passion of wearing khaki
पुलिस भर्तीके लिए जलोड़ी दर्रा होकर सोझा तक पैदल आती युवतियां। संवाद
पुलिस भर्ती... कई किलोमीटर पैदल सफर कर दर्रा तक पहुंच रहे युवक-युवतियां
विज्ञापन

दूसरे दिन 1500 युवा बुलाए थे शारीरिक दक्षता टेस्ट के लिए, 1490 ने लिया भाग

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। पुलिस विभाग की कांस्टेबल भर्ती के लिए युवक-युवतियों में खासा जोश देखने को मिल रहा है। खाकी पहनने के लिए युवा कड़ाके की ठंड में सुबह ही पुलिस लाइन बाशिंग पहुंच रहे हैं। जलोड़ी दर्रा दस दिन से बंद है, मगर खाकी की चाह में युवक-युवतियां बर्फ से लकदक जलोड़ी दर्रा को कई किलोमीटर तक पैदल चलकर पहुंच रहे हैं।

शनिवार को दूसरे दिन जिले के करीब 1500 युवाओं को शारीरिक दक्षता टेस्ट के लिए बुलाया गया था। इसमें करीब 1490 युवाओं ने भाग लिया। वीडियोग्राफी के बीच पुलिस भर्ती की शारीरिक दक्षता प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा है। डीआईजी सौम्या साबंशिवन ने देखरेख में भर्ती को पूरा किया जा रहा है। ब्यास नदी किनारे पुलिस लाइन में हो रही कांस्टेबल की भर्ती में सबसे पहले युवाओं की लंबाई को मापा जा रहा है। इसके बाद युवा कई अन्य पड़ावों को पूरा करने के लिए खूब दमखम दिखा रहे हैं। 100 और 1500 मीटर की दौड़ में कई युवा बाहर हो रहे हैं। लंबी और ऊंची कूद के लिए तीन-तीन मौके दिए जा रहे हैं। 11 मार्च तक चलने वाली पुलिस भर्ती के लिए रोजा 1500 युवाओं को बुलाया गया है। डीआईजी सौम्या साबंशिवन ने कहा कि बाशिंग पुलिस लाइन में भर्ती के शारीरिक दक्षता टेस्ट नियमानुसार हो रहे हैं।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed