फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The school management removed the heaps of garbage from the hostel premises

Kullu News: स्कूल प्रबंधन ने छात्रावास परिसर से हटाए कचरे के ढेर

Wed, 30 Jul 2025 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 30 Jul 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
The school management removed the heaps of garbage from the hostel premises
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जाहलमा छात्रावास परिसर में यहां लगा था कचरे का ढेर।- संवाद
सफाई के बाद जाहलमा स्कूल के छात्रावास के गेट बाहर लगा दिया था ढेर
विज्ञापन

विधायक अनुराधा ने निरीक्षण के दौरान दिए थे साफ-सफाई रखने के निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जाहलमा के छात्रावास परिसर में गंदगी को लेकर स्कूल प्रबंधन हरकत में आया है। परिसर की साफ-सफाई कर दी गई है।

इससे पहले 10 जुलाई को लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा ने भी लाहौल दौरे के दौरान पाठशाला के छात्रावास का निरीक्षण किया था। उन्होंने भी कमरों में फैली गंदगी पर स्कूल प्रबंधन को सफाई करने के निर्देश दिए थे। इससे अगले दिन स्कूल प्रबंधन ने कमरों की तो आनन-फानन में सफाई कर दी लेकिन गंदगी के ढेर छात्रावास के मुख्य द्वार से लेकर प्रांगण तक लगा दिए थे। यह ढेर करीब 18 दिन तक छात्रावास के प्रांगण में रहा। इससे छात्रावास के आसपास से गुजरने वाले लोग भी परेशान हो रहे थे। अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया था। इस पर विभाग ने सफाई अभियान चलाया। उधर, विधायक अनुराधा राणा ने कहा कि शैक्षणिक संस्थान तो विद्या का मंदिर हैं। इनमें गंदगी फैलाना गलत है। उन्होंने स्कूल प्रबंधन को शीघ्र कचरे के ढेर को वहां से हटाने के निर्देश दिए थे और प्रबंधन ने अब इस ढेर को हटा दिया है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed