फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The route from Gulaba to Rohtang will remain open till November 30.

Kullu News: गुलाबा से रोहतांग तक 30 नवंबर तक खुला रहेगा मार्ग

Thu, 20 Nov 2025 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 20 Nov 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
The route from Gulaba to Rohtang will remain open till November 30.
मरम्मत कार्य के लिए 25 और 26 को बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही
विज्ञापन

दो दिन को छोड़कर अन्य दिवस पर सैलानी कर सकेंगे बर्फ का दीदार

संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। रोहतांग का सफर करने वाले पर्यटकों के लिए राहत भरी खबर है। प्रशासन ने निर्णय लिया है कि गुलाबा से रोहतांग तक मार्ग 30 नवंबर तक खुला रहेगा जिससे सैलानी शुरुआती बर्फबारी और पहाड़ी नजारों का भरपूर आनंद ले सकेंगे।
हालांकि 25 और 26 नवंबर को मरम्मत कार्य के लिए मार्ग बंद रहेगा लेकिन बाकी दिनों में पर्यटक बिना बाधा रोहतांग की ओर रुख कर सकेंगे। आदेश के साथ ही पुलिस और प्रशासन को यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

मनाली की तरफ से पर्यटक रोहतांग तक 30 नवंबर तक जा सकेंगे। गुलाबा से रोहतांग तक सड़क खुली रखेगी। 25 और 26 नवंबर को सड़क में वाहनों को जाने की अनुमति नहीं होगी। दो दिन मार्ग की मरम्मत का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त कुल्लू ने बाकायदा इसको लेकर अधिसूचना जारी की है। उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने कहा कि एसडीएम मनाली ने सिफारिश की है कि गुलाबा से रोहतांग तक सड़क को रोहतांग दर्रा बंद होने तक हर मंगलवार और बुधवार को पुनर्निर्माण कार्य के लिए बंद रखा जाए। अन्य कार्यदिवस में गुलाबा से रोहतांग मार्ग 30 नवंबर तक खुला रहेगा। एसडीएम सड़क की फिटनेस के लिए आवधिक समीक्षा सुनिश्चित करेंगे। पुलिस अधीक्षक निर्दिष्ट अवधि के दौरान यातायात का उचित नियमन और इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करेंगे।



--
पांच दिन बंद रहेगी सड़क
मनाली के मनालसू नाला में आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त पुल की जगह बेली ब्रिज लगाया जाना है। ऐसे में 21 से लेकर 25 नवंबर तक सुबह 9:00 से शाम 5:00 बजे तक क्लब हाउस से पलचान सड़क बंद रहेगी। यातायात सुचारू बनाए रखने के लिए ट्रैफिक को डायवर्ट कर किया जाएगा।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed