फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The roofs of temporary shops in Dhalpur were blown away by the storm

Kullu News: अंधड़ से ढालपुर में उड़ीं अस्थायी दुकानों की छतें

Wed, 14 May 2025 04:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 14 May 2025 04:48 AM IST
विज्ञापन
The roofs of temporary shops in Dhalpur were blown away by the storm
कुल्लू में दिन के समय आई अंधड से उखड़ी त्रिपाल को बाधने में जुटा दुकानदार।-संवाद - फोटो : credit
खरीदारी करने ढालपुर पहुंचे लोग भी हुए परेशान
विज्ञापन

कारोबारी बोले- हर रोज मौसम खराब होने से प्रभावित हो रहा कारोबार
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले डेढ़ सप्ताह से मौसम खराब है, इस कारण लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। अंधड़ और बारिश से कृषि और बागवानी पर भी असर पड़ रहा है, वहीं जिला मुख्यालय कुल्लू में अंतरराज्यीय पीपल जातर मेला के लिए सजाई गई अस्थायी मार्केट के कारोबारियों को भी परेशानी हो रही है। मंगलवार को मौसम सुबह से दोपहर तक ठीक रहा, लेकिन दोपहर बाद करीब 02.30 बजे अचानक तेज हवाओं के साथ अंधड़ चला। इससे ढालपुर के मेला मैदान, मालरोड और प्रदर्शनी मैदान में सजी कई अस्थायी दुकानों की छतों से चादरें और तिरपाल उड़ गए।

तेज अंधड़ के कारण कारोबारियों और मेले में खरीदारी करने आए लोगों को परेशान होना पड़ा। कारोबारियों को दुकानों की छतें दोबारा दुरूस्त करना पड़ीं। गौर रहे कि दो-तीन दिन पहले भी जिला मुख्यालय में तेज हवाओं के साथ अधड़ चला था, इससे अस्थायी दुकानों की छतें उड़ गई थीं। ऐसा ही मंगलवार की दोपहर को देखने को मिला। कारोबारी रमेश, अनुभव, सोमचंद, आसिफ ने कहा कि खराब मौसम परेशानी बढ़ा रहा है। कुछ दिनों से बारिश हो रही है। इससे कारोबार पर असर पड़ रहा है और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

कुल्लू में दिन के समय आई अंधड से उखड़ी त्रिपाल को बाधने में जुटा दुकानदार।-संवाद

कुल्लू में दिन के समय आई अंधड से उखड़ी त्रिपाल को बाधने में जुटा दुकानदार।-संवाद- फोटो : credit

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed