फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The road from Manali to Jagatsukh will be in good condition

Kullu News: मनाली से जगतसुख तक चकाचक होगी सड़क

Mon, 05 May 2025 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 05 May 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
The road from Manali to Jagatsukh will be in good condition
एक करोड़ रुपये से किया जाएगा वामतट सड़क की टारिंग का काम
विज्ञापन

राज्य सरकार ने मंजूर किया बजट, लोगों को मिलेगी सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। मनाली-कुल्लू वामतट सड़क की हालत जल्द सुधरेगी। खस्ताहाल सड़क पर टारिंग का काम किया जाएगा। मनाली से जगतसुख तक टारिंग करने के लिए लगभग एक करोड़ रुपये का बजट मंजूर हुआ है। मौसम खुलते ही इसका कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

मनाली-कुल्लू वामतट मार्ग की हालत बेहद खराब हो गई है। वर्ष 2023 में आई बाढ़ के दौरान मनाली को कुल्लू से जोड़े रखने में इस मार्ग की अहम भूमिका रही थी। बावजूद इसके इसकी हालत खस्ता होने से लोग परेशान हैं। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। जगतसुख पुल के समीप बनी अप्रोच सड़क की हालत भी खराब है। खखनाल और अरछंडी में भी सड़क की हालत सही नहीं है। अलेउ में पुराने ग्रीन टैक्स बैरियर में सड़क पर पानी भरने से तालाब बना हुआ है। लोक निर्माण विभाग ने सड़क पर टारिंग के लिए प्राक्कलन तैयार किया है। मौसम खुलते ही सड़क की हालत को सुधारने का कार्य शुरू किया जाएगा। उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता आकाश सूद ने बताया कि वामतट मार्ग पर टारिंग की जाएगी। उधर, अधिशासी अभियंता अनूप शर्मा ने कहा कि टारिंग के लिए लगभग एक करोड़ का बजट मंजूर हुआ है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed