फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The revised roster of the district council changed the equations.

Kullu News: जिला परिषद के संशोधित रोस्टर ने बदल दिए समीकरण

Thu, 09 Apr 2026 04:51 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 04:51 AM IST
विज्ञापन
The revised roster of the district council changed the equations.
सियासत
विज्ञापन

महिलाओं के लिए आरक्षित धाउगी और लरांकेलो अब अनारक्षित
अनारक्षित कटराई और जेष्ठा को महिला के लिए किया आरक्षित
गौरीशंकर
कुल्लू। जिला परिषद के लिए संशोधित हुए रोस्टर से सियासी समीकरण बदल गए हैं। खासकर धाउगी और लरांकेलो वार्ड के अनारक्षित होने से राजनीतिक परिदृश्य पूरी तरह से बदल गया है। धाउगी वार्ड में जितनी उत्सुकता के साथ लोगों ने महिला के लिए आरक्षित होने का विरोध किया लेकिन अब इसके अनारक्षित होने के बाद वार्ड में अलग सी खामोशी छा गई है। दावेदारों में चुप्पी पसर गई है। अंदरखाते दावेदार अब राजनीति पार्टी से अपनी उम्मीदवारी पर मुहर लगने की गोटियां फिट करने में लग गए हैं लेकिन सार्वजनिक दावेदारी करने से वे लोग भी अभी चुप नजर आ रहे हैं, जिन्होंने रोस्टर आने से पहले ही दावेदारी पेश कर दी थी।
सुर्खियों में रहे धाउगी वार्ड से झावे राम, ओम प्रकाश, मोहर सिंह, प्रेम मेहता, दर्शन ठाकुर जैसे दावेदारों के नाम चर्चा में हैं जबकि लरांकेलो वार्ड से अब सुनील राणा, हेम राज शर्मा, हीरा लाल विभू, सुभाष शर्मा जैसे नाम चर्चा में आ गए हैं। हालांकि, कांग्रेस और भाजपा किसके नाम पर मुहर लगाती है, यह देखना बाकी है लेकिन क्षेत्र में किसी के चुनावी समीकरण बनते और किसी के बिगड़ते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

गौरतलब कि है पहले जारी हुए रोस्टर में धाऊगी और लरांकेलो वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित थे। इन्हें अब संशोधित रोस्टर में अनारक्षित कर दिया गया है। इससे राजनीतिक पार्टियों की क्षेत्र में सक्रियता बढ़ गई है और अपनी-अपनी विचारधारा के सशक्त उम्मीदवार की तलाश शुरू कर दी है। दावेदारों ने भी राजनीतिक पार्टी के बड़े नेताओं के साथ अपनी उम्मीदवारी पर मुहर लगाने का जुगाड़ लगाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनारक्षित से महिला के लिए आरक्षित हुए वार्ड
कटराईं और जेष्टा वार्ड पहले अनारक्षित थे। अब महिलाओं के लिए आरक्षित हो गए हैं। यहां पहले से दावेदारी जता रहे कई चेहरों को अचानक बड़ा झटका लगा है और उनकी रणनीतियां धरी की धरी रह गई हैं। ऐसे में कहीं खुशी की लहर है तो कहीं मायूसी का माहौल बना हुआ है। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस नए रोस्टर के साथ कौन बाजी मारता है और किसकी उम्मीदें अधूरी रह जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed