फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The rain showers left the tourist spots of Kullu desolate

Kullu News: कुल्लू की सैरगाहों को सूना कर गई बरसात की फुहार

Mon, 04 Aug 2025 10:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 04 Aug 2025 10:16 PM IST
विज्ञापन
The rain showers left the tourist spots of Kullu desolate
वीकेंड पर भी मनाली, कसोल, बंजार में खाली चल रहे अधिकतर होटल
विज्ञापन

कुल्लू के होटलों में मुश्किल से 10 फीसदी तक ही पहुंच रही ऑक्यूपेंसी
चहल-पहल भी गायब, छूट देने के बाद भी पर्यटन स्थलों में नहीं आ रहे पर्यटक
बलदेव राज

कुल्लू। बरसात के चलते कुल्लू के पर्यटन स्थलों से रौनक गायब है। मनाली, कसोल, बंजार में वीकेंड पर भी अधिकतर होटल खाली चल रहे हैं। मुश्किल से होटलों में ऑक्यूपेंसी 10 फीसदी तक जा रही है।
जून के दूसरे पखवाड़े के बाद शुरू हुई बरसात का क्रम अगस्त में भी जारी है। कुल्लू में बादल फटने और मंडी में आई आपदा का असर पर्यटन कारोबार पर भी देखने को मिला। होटलों में बुकिंग के लिए पूछताछ फिलहाल पर्यटक नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

मणिकर्ण घाटी में विदेशी पर्यटकों के पसंदीदा स्थल कसोल में चहल-पहल नहीं है। पर्यटन सीजन के दौरान यहां खूब रौनक रहती थी। यही हाल मनाली का है। जुलाई में होटलों में 20 से 40 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही थी। बावजूद इसके मनाली में पर्यटकों की संख्या में इजाफा नहीं हो रहा है। दूसरी ओर, पर्यटन सीजन मंदा होने से टैक्सी ऑपरेटर से लेकर अन्य कारोबारी प्रभावित हो रहे हैं। टैक्सी ऑपरेटरों को मुश्किल से सवारियां मिल रही हैं। कारोबार फीका होने से उन्हें किस्त पूरा करना भी मुश्किल हो रहा है। टैक्सी चालक निशांत ने कहा कि पर्यटकों की संख्या बढ़ने पर ही सबको फायदा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि अगस्त में कारोबार में इजाफा होने की उम्मीद है। 15 सितंबर से जिले में साहसिक गतिविधियां भी शुरू हो जाएंगी। इसके बाद अक्तूबर में दशहरा भी आयोजित होगा। सितंबर में पर्यटन कारोबार के गति पकड़ने की उम्मीद है।


--
ऑक्यूपेंसी महज 10 फीसदी तक रह गई है। भारी बारिश से प्रदेश में कई जगहों पर नुकसान हुआ। इसका असर बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों पर पड़ा है। - कैप्टन किशन चौहान, अध्यक्ष, जिभी वैली टूरिज्म डेवलपमेंट एसोसिएशन
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed