फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The rain has stopped, now the work of restoring the roads will pick up pace

Kullu News: बारिश थमी, अब रफ्तार पकड़ेगा सड़कों को बहाल करने का काम

Fri, 05 Sep 2025 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 05 Sep 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
The rain has stopped, now the work of restoring the roads will pick up pace
मौसम खुलने से जिले के किसानों-बागवानों और आम लोगों को राहत मिलने की उम्मीद
विज्ञापन

एनएचएआई और पीडब्ल्यूडी के लिए बंद सड़कों को बहाल करना सबसे बड़ी चुनौती
जिले में दो हाईवे के सज्ञथ 225 सड़कें बंद होने से थम गए हैं वाहनों के पहिये
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। छह दिन लगातार बादल बरसने के बाद शुक्रवार को सातवें दिन बारिश का दौर थम गया। मौसम खुलने के बाद जिले के किसानों-बागवानों और आम लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
इस साल हुई रिकाॅर्ड बरसात से जिले का जनजीवन पूरी तरह से थम गया है। अब एनएचएआई और लोक निर्माण विभाग के लिए बंद सड़कों को बहाल करना सबसे बड़ी चुनौती है। कुल्लू-मनाली हाईवे के साथ लोक निर्माण विभाग की मशीनरी सड़कों को बहाल करने में लग गई है। पिछले तीन से चार दिनों तक लगातार भारी बारिश होने से मशीनें एक जगह खड़ी रहीं।
विज्ञापन

अब लोक निर्माण विभाग के लिए भूस्खलन से टूटी-फूटी सड़कों को खोलने की जिम्मेदारी है। शुक्रवार को कुल्लू दौरे पर आए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भी कहा कि बागवानों के फंसे सेब को मंडी तक पहुंचाने के लिए पंचायत स्तर की सड़कों को बहाल करना है। उधर, औट-बंजार-सैंज हाईवे-305 को किसी तरह छोटे वाहनों के लिए खोलने के लिए एनएच ने जगह-जगह मशीनों को लगा दिया है। बताया जा रहा है कि एनएच के बंद होने से बंजार घाटी में बड़े पैमाने पर सेब फंसा है। अभी तक आंकड़ों के अनुसार जिले में अवरुद्ध 225 सड़कों में बंजार में 45 सड़कें बंद हैं। कुल्लू में 44, मनाली में 27 और आनी व निरमंड खंड में सबसे अधिक 109 सड़कों पर वाहनों के पहिये थम गए हैं। लोक निर्माण विभाग का कहना है कि एक सड़क पांच से दस जगहों से बंद हो गई है। जगह-जगह भूस्खलन होने से सड़क पर मलबा आया है और कई जगहों पर डंगों के टूटने से सड़क का ही नामोनिशान ही मिट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed