फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The procession took place to the beat of musical instruments

Kullu News: वाद्ययंत्रों की थाप पर निकली शोभायात्रा

Tue, 26 Mar 2024 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
The procession took place to the beat of musical instruments
अखाड़ा बाजार में धूमधाम से मनाया फागू जाच मेला
विज्ञापन

पारंपरिक परिधानों में सजकर ग्रामीणों ने डाली नाटी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू स्थित अखाड़ा बाजार में दो दिवसीय फागू जाच मेला धूमधाम से मनाया गया। देवता ध्रुव ऋषि के सम्मान में मनाए गए मेले में ब्यासा मोड़ के देवता चंद्रमौली संगम महादेव ने भी शिरकत की। मेले में देव परंपराओं का निर्वहन हुआ। देवताओं की शोभायात्रा में काफी अधिक संख्या में श्रद्धालु उमड़े। दोनों देवताओं का पहले दिन भव्य देवमिलन हुआ। सोमवार शाम को यहां पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय कलाकारों ने भजन प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। मंगलवार सुबह देवता ध्रुव ऋषि और चंद्रमौली संगम महादेव की पूजा की गई। इसके बाद देवताओं के पास श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया। दोपहर 12:00 बजे के बाद यहां पर पारंपरिक परिधानों में सजकर कुल्लवी नाटी डाली गई। नाटी को देखने के लिए काफी अधिक संख्या में लोग उमड़े। कुल्लवी नाटी के लिए महिला मंडलों की महिलाओं को आमंत्रित किया गया था। इसके साथ ही अखाड़ा बाजार से लेकर रामशिला तक देवताओं की शोभायात्रा भी निकली। वाद्ययंत्रों और लाव लश्कर के साथ निकाली गई शोभायात्रा में नाचती-गाते श्रद्धालुओं ने इसमें चार चांद लगा दिए। अखाड़ा बाजार ट्रक यूनियन के पास से बाजार होकर रामशिला से वापस शोभायात्रा मेला स्थल पहुंची। मेले में शिरकत करने पहुंचे गगन कुमार और विजय ठाकुर ने कहा कि मेले में पहले घरों में इस्तेमाल होने वाले घरेलू उत्पाद मिलते थे, लेकिन समय के साथ अब ये चीजें लुप्त हो गई हैं। उन्होंने कहा कि मेले में श्रद्धालुओं ने देवताओं के समक्ष शीश नवाकर आशीर्वाद भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed