फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The pressure of vehicles will remain in the city for one more month

शहर में एक महीना और रहेगा वाहनों का दबाव

Fri, 22 Apr 2022 09:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 09:45 PM IST
विज्ञापन
The pressure of vehicles will remain in the city for one more month
कुल्लू के बजौरा में बन रहा फोरलेन का पुल। -संवाद - फोटो : Kullu
रोशन ठाकुर
विज्ञापन

कुल्लू। शहर में एक महीना और वाहनों का दबाव रहेगा। भुंतर बैली ब्रिज बड़े वाहनों के लिए बंद है। रोजाना मनाली पहुंच रही 100 से अधिक वोल्वो बसें जिला मुख्यालय से होकर गुजर रही हैं। इससे बजौरा से रामशिला तक करीब 17 किलोमीटर तक जाम लगने से सैलानियों और आम लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण 15 मई से बजौरा फोरलेन पुल को खोलने की तैयारी कर रहा है। जिला मुख्यालय के अखाड़ा बाजार में संकरी सड़क होने से अधिक जाम लग रहा है। शाम के समय अधिक समस्या रहती है। शहर में लगने वाले जाम से न केवल शहरवासी परेशान हैं, बल्कि पुलिस जवानों को भी खूब पसीना बहाना पड़ रहा है। पिछले लगभग डेढ़ माह से अधिक समय से भुंतर का बैली ब्रिज बड़े वाहनों के लिए बंद है। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी आने से सभी तरह के बड़े वाहन पुल से आर पार नहीं होंगे। सभी तरह के बड़े वाहनों का दबाव शहर की संकरी सड़कों पर पड़ रहा है। शहरवासी राजेंद्र चौधरी, संजय शर्मा, रमेश तथा जगदीश ठाकुर ने कहा कि भुंतर बैली ब्रिज के कारण जिला मुख्यालय के साथ बजौरा से लेकर रामशिला तक जाम लग रहा है। अब सबकी नजर बजौरा में ब्यास नदी पर बन रहे फोरलेन पुल से आवाजाही पर टिकी है। संवाद
विज्ञापन

बजौरा में ब्यास नदी पर फोरलेन पुल का कार्य तेजी से चल रहा है। इसे 15 मई से शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। पुल शुरू होने से पर्यटकों के साथ आम लोगों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नरेंद्र, सहायक अभियंता, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण
जब तक बजौरा का फोरलेन पुल वाहनों के लिए बहाल नहीं होता, तब तक शहर पर वाहनों की आवाजाही अधिक रहेगी। मई से यह समस्या दूर होगी और शहरवासियों का राहत मिलेगी।
- गुरदेव शर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed