फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The land was received, but the documents for ownership rights were not.

Kullu News: जमीन मिली, पर नहीं मिले मालिकाना हक के कागज

Fri, 30 Oct 2026 11:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
The land was received, but the documents for ownership rights were not.
कुल्लू दौरे पर पहुंचे हरियाणा सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी के स
कुल्लू। प्रदेश में वाल्मीकि समाज के परिवारों को रहने के लिए भूमि आवंटित होने के बावजूद उसके दस्तावेज नहीं मिल पाने का मामला सामने आया है। मकान बनाने और भूमि पर अपना कानूनी अधिकार सुनिश्चित करने के लिए परेशान परिवारों ने अब इस मुद्दे को हिमाचल सरकार के साथ केंद्र सरकार तक पहुंचाने की मांग उठाई है। कुल्लू दौरे पर पहुंचे हरियाणा सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी के समक्ष वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधियों ने यह समस्या रखी।
विज्ञापन

ढालपुर स्थित लंकाबेकर में वाल्मीकि समाज के लोगों ने मंत्री का स्वागत किया और उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत करवाया। हिमाचल प्रदेश वाल्मीकि समाज महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष अनिता घई ने बताया कि प्रदेश में समाज के कई परिवार वर्षों से रह रहे हैं। कुछ परिवारों को भूमि आवंटित तो की गई है, लेकिन उनके नाम से दस्तावेज जारी नहीं हुए हैं। इससे उन्हें मकान निर्माण सहित कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि भूमिहीन परिवारों को दो बिस्वा भूमि देने और पहले से आवंटित जमीन के दस्तावेज जारी करने का मामला सरकार के समक्ष उठाया जाए। उधर, मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि वह इस मुद्दे को हिमाचल और केंद्र सरकार के समक्ष रखेंगे, ताकि समाज के परिवारों की भूमि संबंधी समस्याओं का समाधान हो सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed