फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The patients kept waiting, the doctor came after two and a half hours

Kullu News: मरीज करते रहे इंतजार, ढाई घंटे बाद आईं चिकित्सक

Thu, 05 Jun 2025 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 05 Jun 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
The patients kept waiting, the doctor came after two and a half hours
इंतजार डॉक्टर का---कुल्लू के क्षेत्रीय अस्पताल में बीमार बच्चों को उपचार के लिए लेकर पहुंचे महि
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू की शिशु रोग ओपीडी में परेशान होते रहे इलाज के लिए आए लोग
विज्ञापन

वार्डों के राउंड पर थीं डाॅक्टर, एक बच्ची की बिगड़ी तबीयत, इमरजेंसी में करवाया उपचार
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू की शिशु रोग ओपीडी में शिशुओं का उपचार करवाने के लिए परिजनों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अस्पताल की ओपीडी में चिकित्सक दोपहर करीब 12:00 बजे पहुंचीं। ऐसे में नवजात शिशुओं और बच्चों का उपचार करवाने के लिए परिजनों को ढाई घंटे तक चिकित्सक का इंतजार करना पड़ा।

इस दौरान एक बच्ची की तबीयत भी बिगड़ी। उसे मजबूरन परिजनों को अस्पताल की आपातकालीन ओपीडी में दिखाना पड़ा। परिजन अंजलि, शालिनी, मोनिका, अंकिता, नेहा, अदिति, रजनी ने कहा कि वे सुबह से ओपीडी के बाहर चिकित्सक का इंतजार कर रहीं हैं, लेकिन चिकित्सक नहीं मिला। उन्होंने कहा कि पूछताछ करने पर पता चला कि एक चिकित्सक छुट्टी पर हैं और दूसरी चिकित्सक वार्ड में भर्ती बच्चों का उपचार कर रहीं हैं। उन्होंने कहा कि सरकार और विभाग अस्पताल में चिकित्सकों की संख्या बढ़ाए। उधर, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ताराचंद ने कहा कि अस्पताल में दो शिशु रोग विशेषज्ञ हैं। एक चिकित्सक अवकाश पर हैं। दूसरी चिकित्सक सुबह के समय वार्ड में ड्यूटी पर थीं। कहा कि मरीजों की सुविधा के लिए अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सक तैनात हैं।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed