फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The paraphernalia of the gods and goddesses is being decorated for the Dussehra festival.

Kullu News: दशहरा उत्सव के लिए सजने लगे देवी-देवताओं के साजो सामान

Sun, 28 Sep 2025 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 28 Sep 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
The paraphernalia of the gods and goddesses is being decorated for the Dussehra festival.
देवी-देवताओं के महाकुंभ की तैयारियों में जुटे कारकून
विज्ञापन

331 देवी-देवताओं को भेजा है निमंत्रण
अमी चंद भंडारी
खराहल (कुल्लू)। विश्व प्रसिद्ध दशहरा के लिए देवी-देवताओं के साजो-सामान संवारने की कवायद शुरू हो गई है। इन दिनों देवलू और कारकून अपने देवताओं के साजो-सामान को सजाने संवारने में जुटे हैं।
दशहरा उत्सव कमेटी की ओर से भी इस बार पुख्ता इंतजाम करने के लिए समय-समय पर समीक्षा बैठकें की जा रही हैं। उल्लेखनीय है कि कुल्लू की अठारह करडू सौह में हर साल भगवान रघुनाथ से सैकड़ों देवी-देवता भव्य मिलन करते हैं।
विज्ञापन

इस देवी-देवताओं के महाकुंभ दशहरा में देवता बिजली महादेव, माता हिडिंबा, देवता जुआणी महादेव, देवता खुडीजल, देवता त्रियुगी नारायण, आदि ब्रह़मा, बंजार के देवता शृंगा ऋषि, देवता बालूनाग, माता दशमी वारदा, देवता ब्रिंडू, बनोगी नाग, राउगी नाग समेत बंजार, आनी और निरमंड के सैकड़ों देवी-देवता रघुनाथ से मिलन की परंपरा को एक साल बाद दोहराएंगे। बिजली महादेव के कारदार विनेंद्र जंबाल और जुआणी महादेव के कारदार ओम प्रकाश महंत ने कहा कि देवलू और कारकून दशहरा उत्सव के लिए तैयारियों में जुट गए हैं। सामान की भी मरम्मत की जा रही है। जिला देवी-देवता कारदार संघ के अध्यक्ष दोतराम ठाकुर ने कहा कि देवी-देवताओं के साजो-सामान सजाने में देवलू लगे हैं। दूर दराज के देवी-देवताओं ने अपनी यात्रा दशहरा के लिए शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि दशहरा उत्सव में उपयोग होने वाले देवताओं के सामान दुरुस्त किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बार 331 देवी-देवताओं को प्रशासन ने निमंत्रण भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed