फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The number of tourists increased in Manali, tourists reached Darcha.

Kullu News: मनाली में पर्यटकों की संख्या बढ़ी, दारचा तक पहुंचे सैलानी

Fri, 27 Feb 2026 11:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
The number of tourists increased in Manali, tourists reached Darcha.
मनाली। पर्यटन नगरी मनाली में इस सप्ताह पर्यटकों की चहल पहल देखने को मिली है। मनाली से लाहौल घाटी तक पर्यटकों का तांता लग गया है। सोलंगनाला, फातरू और अटल टनल के साउथ पोर्टल में बर्फ पिघलने से पर्यटक लाहौल घाटी का रुख कर रहे हैं। सिस्सू के साथ दारचा तक पर्यटक पहुंचे। शुक्रवार को पर्यटन स्थलों में खूब चहल पहल रही। होली उत्सव के चलते पंजाब, हरियाणा के पर्यटन भी दो पहिया वाहनों में मनाली पहुंचना शुरू हो गए हैं। एक मार्च से लाहौल का कोकसर और सिस्सू भी पर्यटन गतिविधियों के लिए खुल जाएगा।
विज्ञापन

वीकेंड पर मनाली पर्यटकों से गुलजार है। हनीमून मनाने के लिए आने वाले नव विवाहित जोड़ों ने भी एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है। अभी भी अपेक्षा के अनुरूप पर्यटक मनाली नहीं आ रहे है। शुक्रवार को सोलंगनाला, अटल टनल और अन्य पर्यटन स्थलों में खूब चहल पहल देखने को मिली। पिछले सप्ताह मनाली में वीकेंड फीका रहा था।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह प्रतिदिन 500 से 600 पर्यटक वाहन ही मनाली का रुख कर रहे थे। शुक्रवार को यह आंकड़ा 1000 के करीब पहुंचा। बर्फ के बीच मस्ती करने के लिए पर्यटकों ने अटल टनल और लाहौल घाटी के सिस्सू का रुख किया। कई जगह पर्यटकों को घंटों तक जाम में फंसना पड़ा। इसके अलावा हिडिंबा मंदिर, वशिष्ठ, क्लब हाउस, मनु मंदिर में भी पर्यटकों की अच्छी चहल पहल रही। शाम होते ही मालरोड पर पर्यटकों की भीड़ जुटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर ने कहा कि धीरे-धीरे मनाली का पर्यटन पटरी पर लौट रहा है। हनीमून मनाने के लिए आने वाले पर्यटकों ने बुकिंग शुरू कर दी है। मार्च से मनाली में पर्यटकों की संख्या में इजाफा होने की उम्मीद है। होटल कारोबारी भूपेश सिंह ने कहा कि अब पर्यटकों के आने का क्रम बढ़ रहा है। पर्यटन निगम के उप महा प्रबंधक बीएस ओकटा ने कहा कि पर्यटकों की संख्या धीरे धीरे बढ़ रही है। वीकेंड में आक्यूपेंसी 50 प्रतिशत तक पहुंच रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed