फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The needy should present their FRA claims in the Gram Sabha

जरूरतमंद ग्राम सभा में पेश करें एफआरए के दावे : ओम प्रकाश

Sat, 19 Apr 2025 07:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 19 Apr 2025 07:07 AM IST
विज्ञापन
The needy should present their FRA claims in the Gram Sabha
भुंतर में पत्रकारों से बातचीत करते ओम प्रकाश शर्मा और अन्य। -संवाद
भुंतर (कुल्लू) हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा वन अधिकार अधिनियम (एफआरए) को लागू करने की प्रक्रिया शुरू करना एक सराहनीय पहल है। यह बात भूमिहीन आवासहीन संगठन जिला कुल्लू के अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा ने कही। भुंतर में पत्रकारवार्ता में उन्होंने कहा कि यह अभियान प्रदेश के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के नेतृत्व में चलाया जा रहा है, जो जरूरतमंद लोगों के लिए वरदान साबित होगा।
विज्ञापन

ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि एफआरए के तहत पात्र व्यक्ति ग्राम सभा में अपने दावे पेश कर सकते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे वन अधिकार समिति व ग्राम सभा में फॉर्म भरकर अपने अधिकारों के लिए दावा करें। अगर वन विभाग के मुलाजिम इसमें कोई आना कानी करते हैं तो उसमें उन्हें जुर्माने का भी प्रावधान है। उन्होंने बताया कि संगठन लंबे समय से इस अधिनियम को लागू करवाने की मांग करता रहा है और अब इसे जमीन पर उतारने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा कि वन विभाग के कुछ कर्मचारी गरीबों को परेशान करते हैं, जबकि अमीर लोग सैकड़ों बीघा भूमि पर कब्जा किए बैठे हैं। यदि कोई गरीब कुछ बिस्वा भूमि पर काबिज हो तो विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी जाती है, जो कि सरासर अन्याय है। ओम प्रकाश शर्मा ने स्पष्ट किया कि संगठन हमेशा गरीबों के पक्ष में खड़ा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed