{"_id":"68e7f20b4f30336677029ae3","slug":"the-markets-were-abuzz-with-shopping-for-karwa-chauth-kullu-news-c-89-1-ssml1012-158968-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: करवा चौथ की खरीदारी के लिए बाजारों में रही रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: करवा चौथ की खरीदारी के लिए बाजारों में रही रौनक
Thu, 09 Oct 2025 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 09 Oct 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
हाथ में लगवाई मेहंदी, दीये के साथ छननी भी खरीदी
सरगी, नारियल और मिठाई की भी की खरीदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। करवाचौथ को लेकर वीरवार को जिले के बाजारों में दिन भर रौनक रही। 10 अक्तूबर को पति की लंबी उम्र के लिए महिलाएं व्रत रखेंगी। महिलाएं शुक्रवार को करवाचौथ की रस्मों को निभाएंगी।
ऐसे में दशहरा उत्सव के समापन के बाद जिला मुख्यालय में सुहागिन महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। दशहरा बाजार के साथ लोअर ढालपुर में महिलाओं ने नारियल के साथ सरगी, दीये और छननी सहित मिठाई की खरीदारी की। महिलाओं की भीड़ से बाजार गुलजार रहे और दुकानदारों के चेहरे भी खिल गए। कुछ मनियारी की दुकान करने वाले लोग गांव-गांव तक करवाचौथ का सामान बेचने के लिए पहुंच गए। महिलाओं को एक ही स्थान पर शृंगार से लेकर पूजा व अन्य सामग्री मिल रही है।
ढालपुर के साथ आनी, मनाली, पतलीकूहल, केलांग, सैंज, मणिकर्ण, बंजार और भुंतर सहित तमाम बाजारों में सजी मनियारी की दुकानों में सुबह से ही महिलाएं सजने संवरने का सामान खरीदती देखी गईं। सुहागिन गीता ठाकुर, निशा, गंगा ठाकुर, पिंकी कुमारी और सेवता ठाकुर ने कहा कि उन्हें करवाचौथ का खासा इंतजार रहता है। हर साल की तरह इस बार भी पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखेंगी। सुहागिनों के साथ युवतियों ने महिलाओं ने काजल, बिंदिया, मेकअप और चूड़ियों की जमकर खरीदारी की। दुकानदार अमित शर्मा, चुनी लाल और राम लाल ने कहा कि करवाचौथ उत्सव को महिलाओं के साथ मनियारी के दुकानदारों को भी विशेष रूप से इंतजार रहता है।
विज्ञापन
--