फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The main road of Shakti-Maror is in disrepair

शाक्टी-मरोड़ का मुख्य रास्ता खस्ताहाल

Wed, 25 May 2022 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
The main road of Shakti-Maror is in disrepair
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

न्यूली (कुल्लू)। जिला कुल्लू की दुर्गम पंचायत गाड़ापारली के ग्रामीणों की समस्याएं कम नहीं हो रही हैं। दुर्गम गांव शाक्टी-मरोड़ को देश-दुनिया से जोड़ने वाला पैदल रास्ता खस्ताहाल है। आजादी के 75 सालों के बाद भी यह रास्ता पक्का नहीं हो पाया है।
रास्ते में कई जगहों पर भूस्खलन हुआ है, जो समस्या को बढ़ा रहा है। इतना ही नहीं करीब 25 किलोमीटर लंबे इस पैदल रास्ते में पांच लकड़ी के पुल भी आते हैं। शाक्टी में पुल भी जर्जर है, जिसके कारण ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है। हालांकि ग्रामीणों ने रास्ते और पुल की मरम्मत करने के लिए जिला प्रशासन से कई बार मांग उठाई है। इसके बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सैंज घाटी की दुर्गम पंचायत गाड़ापारली का एक भी गांव सड़क सुविधा से नहीं जुड़ पाया है। पंचायत के दुर्गम गांव शाक्टी, मरोड़, शुगाड़ और कुटला को जोड़ने वाला पैदल रास्ता खस्ताहाल है, जिसके कारण ग्रामीणों को आवाजाही करने में परेशानी हो रही है। ग्रामीण हीराचंद, डोले राम, लग्न राणा, रामचंद, शेर सिंह, लालचंद, गोविंद राम और भागचंद ने कहा कि प्रशासन बरसात से पहले न्यूली से कुटला गांव तक जाने वाले रास्ता और पुल को दुरुस्त करवाए। उन्होंने कहा कि रास्ता जगह-जगह क्षतिग्रस्त और पुल जर्जर हालात में है। सैकड़ों ग्रामीण जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने के लिए विवश हैं। उधर, इस संबंध में उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा है कि पैदल रास्तेे की मरम्मत के लिए स्थानीय पंचायत से रिपोर्ट मांगी गई है, जल्द ग्रामीणों की समस्या को हल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed