{"_id":"69a47704ea0f2de90601a486","slug":"the-lifeline-of-the-people-of-thanwani-village-is-stuck-in-land-dispute-kullu-news-c-89-1-klu1002-170279-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: जमीन के झमेले में फंसी थनवानी गांव के लोगों की जीवन रेखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: जमीन के झमेले में फंसी थनवानी गांव के लोगों की जीवन रेखा
विज्ञापन
सड़क सुविधा से वंचित लाहौल के थनवानी गांव में विद्युत रज्जू मार्ग की मांग को लेकर विधायक अनुरा
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। दुर्गम पंचायत सलग्रां में थनवानी गांव को सड़क से जोड़नेे की योजना जमीन के फेर में फंस गई है। लोगों ने अब विधायक अनुराधा राणा से क्षेत्र के लिए रज्जू मार्ग स्थापित करने की मांग की है।
सरकार और प्रशासन की ओर से क्षेत्र के लिए सड़क बनाने की योजना बनाई गई है। लोक निर्माण विभाग की मानें तो जिन लोगों की जमीन से होकर थनवानी के लिए सड़क का निर्माण किया जाना है, उन्हाेंने अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं दिया है। शनिवार को सलग्रां पंचायत के उप प्रधान लाल चंद शर्मा ने विधायक को एक मांग पत्र सौंपा।
इसमें गांव के लिए विद्युत रज्जू मार्ग की सिफारिश की गई है। पत्र में कहा गया है कि सड़क सुविधा के अभाव में गांव के लोग अपने खेतों में नगदी फसलों की बिजाई भी नहीं कर पा रहे हैं। यहां तक कि अपनी रोजमर्रा की वस्तुओं को भी पीठ पर ढोना पड़ रहा है। इससे ग्रामीणों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
उपप्रधान ने आग्रह किया है कि जब तक सड़क निर्माण के लिए जमीन की औपचारिकताएं पूरी नहीं हो जातीं तब तक प्राथमिकता के आधार पर विद्युत संचालित रज्जू मार्ग बनाया जाए। 14 घरों की आबादी वाले गांव के लोगों को अपनी ही पंचायत केंद्र सलग्रां तक आने में तीन किलोमीटर कदमताल करनी पड़ती है। संवाद