फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The lamp of the house was extinguished on the day of Diwali

दिवाली के दिन बुझ गया घर का चिराग

Sat, 06 Nov 2021 09:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 09:39 PM IST
विज्ञापन
The lamp of the house was extinguished on the day of Diwali
दिवाली के दिन बुझ गया घर का चिराग
विज्ञापन

त्योहार पर मां करती रह गई बेटे के फोन आने का इंतजार
दिनेश जस्पा
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। दिवाली उत्सव पर सड़क बहाल कर फंसे हुए लोगों को निकालने में जुटा बीआरओ का एक जवान स्वयं ही भूस्खलन की चपेट में आने से शहीद हो गया है। मनाली-किलाड़ मार्ग को डोजर से खोलते समय उसके साथ हादसा हो गया। दिवाली के दिन आंध्र प्रदेश के एक परिवार के घर का चिराग बुझ गया।

जानकारी के अनुसार वीरवार को दिवाली के दिन मनाली-किलाड़ सड़क पर तिंदी से करीब 10 किमी आगे भूस्खलन से सड़क बंद हो गई थी। दिवाली मनाने के लिए घरों की ओर निकले लोग मार्ग के दोनों ओर फंस गए थे। इस दौरान बीआरओ के 94 आरसीसी में तैनात आंध्र प्रदेश का 27 वर्षीय जवान पी कार्तिक कुमार डोजर से मार्ग बहाली कर रहा था। शाम के समय उसी स्थान पर पुन भूस्खलन हुआ, जिसकी चपेट में पी कार्तिक कुमार आ गया। सीएचसी उदयपुर में उसे मृत घोषित कर दिया। 94 आरसीसी के ओसी मेजर दीपक भगत ने बताया कि मृतक जवान का केलांग में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव शनिवार को उनके घर आंध्र प्रदेश के लिए रवाना कर दिया है। दिवाली के दिन घर पर उसकी मां, छोटी बहन और भाई उसके फोन का इंतजार कर रहे थे। देर रात शहीद के परिजन को सूचना मिली कि उनका बेटा भूस्खलन की चपेट में आने से शहीद हो गया है। इससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया। बीआरओ के अधिकारियों ने बताया कि परिवार जवान पर ही आश्रित है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed