{"_id":"697106a6a0bdd196e508eaf8","slug":"the-lack-of-testing-at-krasna-lab-has-led-to-a-rush-of-clinics-kullu-news-c-89-1-klu1002-167114-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: क्रस्ना लैब में टेस्ट न होने से लग रही क्लीनिकों की दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: क्रस्ना लैब में टेस्ट न होने से लग रही क्लीनिकों की दौड़
Wed, 21 Jan 2026 10:32 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 21 Jan 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
तेगूबेहड़ अस्पताल में अव्यवस्था के कारण मरीजों को झेलनी पड़ रही परेशानी
कर्मचारियों की कमी से आ रही दिक्कत, टेस्ट न होने से मायूस लौट रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। तेगूबेहड़ स्थित सामुदायिक अस्पताल की क्रस्ना लैब इन दिनों मरीजों के लिए राहत नहीं, बल्कि परेशानी का कारण बनती जा रही है। कर्मचारियों की कमी और अव्यवस्था के चलते मरीजों को बिना जांच निजी क्लीनिकों का रुख करना पड़ रहा है।
सरकारी लैब में टेस्ट करने के लिए समय निर्धारित किया गया है। इसके बाद मरीजों को टेस्ट करवाने में दिक्कत हो रही है। मरीजों के अनुसार लैब में कर्मचारी कम हैं। इस कारण ठीक से व्यवस्था नहीं बन रही है।
मंगलवार को भी कई मरीजों को बिना टेस्ट करवाए निजी क्लीनिकों का रुख करना पड़ा। ऐसा पहली बार नहीं, बल्कि कई बार हो चुका है। मणिकर्ण क्षेत्र से उपचार करवाने पहुंचे दिनेश कुमार और सुख राम ने कहा कि लैब में कई बार ऐसा हो चुका है, जब लोगों को बिना टेस्ट किए लौटना पड़ा है। हालांकि बुधवार को लैब में कर्मचारी मौजूद था और टेस्ट करने की प्रक्रिया जारी रही लेकिन इससे पहले कई बार मरीजों को मायूस होकर लौटना पड़ा है। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन और सरकार से मांग की है कि लैब संचालकों को उचित दिशा-निर्देश देकर पर्याप्त कर्मचारी तैनात किए जाएं ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
तेगूबेहड़ अस्पताल के प्रभारी डॉ. प्रेम ने कहा कि बुधवार को लैब में टेस्ट हो रहे हैं। लैब की एक कर्मचारी है छुट्टी पर चल रही है। इस कारण हो सकता है दिक्कत हो रही है लेकिन उन्हें सेवाएं सुधारने के लिए कहा जाएगा।
--
मंगलवार को लैब में सेवाएं बाधित होने की जानकारी मिली थी। आने वाले समय में ऐसा न हो, इसको लेकर उचित दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। - डॉ. सपना शर्मा, खंड स्वास्थ्य अधिकारी, जरी