फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The ill effects of drugs were explained in Haripur School and Nasogi Panchayat

Kullu News: हरिपुर स्कूल और नसोगी पंचायत में नश के दुष्प्रभाव बताए

Fri, 18 Apr 2025 07:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 18 Apr 2025 07:03 AM IST
विज्ञापन
The ill effects of drugs were explained in Haripur School and Nasogi Panchayat
नशा निवारण एवं पुनर्वास केंद्र भुंतर की ओर से आयोजित किया शिविर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला रेडक्रास कुल्लू की ओर से भुंतर में संचालित एकीकृत नशा निवारण एवं पुनर्वास केंद्र की ओर से पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हरिपुर और ग्राम पंचायत नासोगी में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें नशा निवारण के बारे में स्कूल के बच्चों व अध्यापकों को विभिन्न जानकारियां प्रदान की गई परियोजना समन्वयक अनीता ठाकुर ने कहा कि नशा एक बीमारी है इससे बचने के लिए इससे होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानना आवश्यक है।
नशे के गिरफ्त में आये युवक -युवतियों का इलाज संभव है यदि समय रहते हुए उन्हें नशा निवारण केंद्र में लाया जाए तथा विभिन्न प्रकार के औषधियां एवं उपचार से उन्हें नशे की लत से बाहर निकाला जा सकता है। उन्होंने बताया कि नशा मुक्ति केंद्र में इसके लिए डॉक्टरों की देखरेख में उचित परामर्श एवं दवाइयों के साथ-साथ मेडिटेशन, योग, खेल एवं विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से नशे के व्यसनी महिलाओं को नशे की लत से बाहर निकाला जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आमतौर पर ऐसे रोगियों को 21 दिनों से 30 दिनों तक केंद्र में इलाज किया जाता है तथा उपचाराधीन रोगियों को डॉक्टर तथा स्टाफ नर्सों की निगरानी में उनके बीपी, तापमान तथा अन्य लैब टेस्ट करवाए जाते है। किसी भी आपात स्थिति में उचित अस्पताल में रेफर करने की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधि, महिला मंडल की महिलाएं, स्कूली बच्चे, 5 अध्यापक तथा प्रधानाचार्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed