फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The Hollylodge group was absent from the Winter Carnival.

Kullu News: विंटर कार्निवल से नदारद रहा हॉलीलॉज गुट

Wed, 21 Jan 2026 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 21 Jan 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
The Hollylodge group was absent from the Winter Carnival.
सामने आई गुटबाजी, देवेंद्र नेगी, हरिचंद, प्रेम शर्मा, गौतम ने बनाई दूरी
विज्ञापन

पंचायत चुनाव से पहले गरमाई मनाली की राजनीति
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। पंचायत चुनाव से पहले मंत्रियों के आमने-सामने होने का असर अब मनाली विधानसभा में भी देखने को मिल रहा है। विंटर कार्निवल मनाली में भी कांग्रेस में गुटबाजी सामने आई है। कार्निवल में आए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के मंच से कांग्रेस के कई बड़े नेता नदारद रहे।
सर्किट हाउस से लेकर मालरोड और मनु रंगशाला के मंच में मुख्यमंत्री गुट ही हावी नजर आया जबकि हॉलीलॉज के कई नेताओं की मौजूदगी नहीं रही। हॉलीलॉज के समर्थक नेता मनाली विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष रहे हरिचंद शर्मा, पूर्व प्रदेश सचिव देवेंद्र नेगी, फलोत्पादक संघ कुल्लू के अध्यक्ष प्रेम शर्मा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गौतम ठाकुर सहित कई नेता नहीं आए। यह नेता न केवल मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से दूर रहे, बल्कि विंटर कार्निवल में भी कहीं नजर नहीं आए। इसे लोक निर्माण विभाग के मंत्री विक्रमादित्य सिंह की ओर से बाहरी राज्यों के आईएएस और आईपीएस अधिकारियों को लेकर उठाए सवाल के बाद मंत्रियों के आमने-सामने होने से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन

अगले कुछ महीनों में प्रदेश में पंचायत चुनाव होने वाले हैं लेकिन इससे पहले कांग्रेस के भीतर उभरी अंदरुनी कलह से मनाली विधानसभा की राजनीति भी गरमा गई है। मनाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गौतम ठाकुर ने 2023 और 2025 को आपदा में प्रभावित लोगों को लाखों रुपये की मदद की है। बावजूद इसके विंटर कार्निवल के मंच से दूर रहने से इन नेताओं को लेकर चर्चा का बाजार गर्म हो गया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सेस राम आजाद ने कहा कि प्रदेश और जिला की कार्यकारिणी का गठन होना है। इसमें सभी कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को अधिमान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed