फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The grand opening of Sainj fair with the arrival of gods and goddesses

Kullu News: देवी-देवताओं के आगमन से सैंज मेले का भव्य आगाज

Mon, 04 May 2026 11:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
The grand opening of Sainj fair with the arrival of gods and goddesses
सैंज में आयोजित जिला स्तरीय मेले में पहुंचे देवी-देवता देवलूओ के साथ।-संवाद - फोटो : दुबई में मृत अनुज का फाइल फोटाे। परिजन स्रोत
सैंज (कुल्लू)। पांच दिवसीय जिला स्तरीय सैंज मेले का सोमवार को देवी-देवताओं के आगमन के साथ ही आगाज हो गया। मेले में पहले दिन अधिष्ठाता देवता लक्ष्मी नारायण, देवी आशापुरी, रिंगू नाग महाराज, बनोगी के अधिष्ठाता देव पुंडरिक ऋषि, दुर्गा माता, कनौन की देवी महामाई, देवता ब्रह्मा, करथा नाग लाव-लश्कर के साथ सैंज पहुंचे। इस दौरान सारा माहौल देव वाद्ययंत्रों की स्वरलहरियों से गूंज उठा।
विज्ञापन

मेला मैदान में देवी-देवताओं का भव्य देवमिलन हुआ। देवमिलन देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इसके बाद देवता खोडू, शाठ शानू, पालीनाग, बनशीरा के गूर ने देवखेल कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

देवता के कारदार जगरनाथ ने कहा कि मेले में सैंज घाटी के देवी-देवताओं की ओर से देव परंपरा का निर्वहन किया जाएगा। घाटी के लोग यहां देवताओं के दर्शन के लिए उमड़ेंगे। प्रशासनिक तौर पर मेले के शुभारंभ पर पहुंचे एसडीएम बंजार पंकज शर्मा ने कहा कि मेले हमारी संस्कृति की अमूल्य धरोहर हैं। इन्हें संजोए रखना हम सब का कर्तव्य बनता है। कहा कि मेला सात मई तक आयोजित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed