{"_id":"691cb741b4535862e70d20ce","slug":"the-grand-meeting-of-the-four-deities-at-patahila-kullu-news-c-89-1-ssml1015-161970-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: पटैहिला में चार देवी-देवताओं का भव्य मिलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: पटैहिला में चार देवी-देवताओं का भव्य मिलन
Wed, 19 Nov 2025 06:41 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 19 Nov 2025 06:41 AM IST
विज्ञापन
न्यूली/सैंज (कुल्लू)। सैंज घाटी के आराध्य देवता कशु नारायण इन दिनों अपने हारियान क्षेत्र की परिक्रमा पर हैं। देवता मंगलवार को पटैहिला गांव में पहुुंचे। देवता का श्रद्धालुओं और हारियानों ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। वहीं, दोपहर को देवता कशु नारायण का देवता पुंडीर ऋषि, देवता पझारी और माता दुर्गा से भव्य देव मिलन हुआ। देव मिलन का यह पल श्रद्धालुओं और हारियानों के लिए भावुकता भरा रहा।
देवता के कारदार मोहन लाल ने कहा कि देवता कशु नारायण बनाऊगी से पटैहिला गांव के लिए निकले हैं। देवता विगत 16 नवंबर को बनाऊगी गांव स्थित अपने देवालय से रवाना हुए हैं। देवता 17 नवंबर को तुुंग गांव से ठियाऊगी पहुंचे थे और ठियाऊगी से पटैहिला पहुंचे। गांव में पहुंचने पर देवता का हारियानों और श्रद्धालुओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया।