फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The grand meeting of Rishi Shringa with the deity Jamlu at Preeni.

Kullu News: प्रीणी में श्रृंगा ऋषि का देव जमलू से भव्य मिलन

Sun, 12 Jul 2026 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
The grand meeting of Rishi Shringa with the deity Jamlu at Preeni.
मनाली के प्रीणी में जमलू देवता और श्रृंगा ऋषि का मिलन के दौरान उमड़ी देवलूओ की भीड़ ।-संवाद
मनाली। कुल्लू घाटी के प्रीणी गांव में रविवार को आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। 24 वर्षों के बाद परिक्रमा पर निकले आराध्य देवता श्रृंगा ऋषि प्रीणी पहुंचे। यहां देवता जमलू ऋषि और श्रृंगा ऋषि का भव्य देव मिलन हुआ। ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने के लिए बंजार, कुल्लू और मनाली क्षेत्र से हजारों श्रद्धालु प्रीणी पहुंचे। पूरे क्षेत्र में देव जयकारों, पारंपरिक वाद्ययंत्रों की स्वरलहरियों से वातावरण गूंज उठा।
विज्ञापन

दोपहर बाद करीब चार बजे देवता श्रृंगा ऋषि अपने लाव-लश्कर के साथ प्रीणी पहुंचे। इससे पहले बाहणु गांव से शुरू हुई उनकी यात्रा का विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने फूल-मालाओं और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भव्य स्वागत किया। जगह-जगह लोगों ने देवता के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। प्रीणी पहुंचने पर देवता जमलू ऋषि और देवता श्रृंगा ऋषि का पारंपरिक विधि-विधान के साथ देव मिलन हुआ। देव मिलन के दौरान श्रद्धालुओं ने देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त किया और धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया। रविवार रात्रि को देवता श्रृंगा ऋषि का प्रीणी में रात्रि विश्राम होगा। सोमवार को यहां देव कार्रवाई संपन्न की जाएगी। इसके बाद देवता का अगला पड़ाव अलेउ होगा, जहां श्रद्धालु उनका स्वागत करेंगे। अलेउ से देव यात्रा सिमसा के लिए प्रस्थान करेगी। देवता के कारदार देवेंद्र कुमार ने कहा कि देव मिलने देखने हजारों लोग उमड़े। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed