फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The Governor should direct the government to expedite the payment of pending liabilities.

Kullu News: लंबित देनदारियों के जल्द भुगतान का सरकार को निर्देश दें राज्यपाल

Fri, 21 Nov 2025 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 21 Nov 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
The Governor should direct the government to expedite the payment of pending liabilities.
हिमाचल प्रदेश पेंशनभोगी संघ ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से उठाई मांग
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले दिया था ज्ञापन, अभी तक नहीं हुई कोई कार्रवाई : गुलशन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश पेंशनभोगी संघ ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से पेंशनरों की पिछले तीन सालों से लंबित वित्तीय देनदारियों के शीघ्र भुगतान को लेकर राज्य सरकार को उचित निर्देश देने की गुहार लगाई है।
संघ के प्रदेशाध्यक्ष एलआर गुलशन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भुंतर खंड के महासचिव खुशहाल चंद नेगी, महासचिव मिलाप चंद, उपाध्यक्ष (महिला विंग) लीला डोगरा, संगठन सचिव मनोरमा डोगरा, कोषाध्यक्ष तेज सिंह, जिला कुल्लू पेंशनभोगी के अध्यक्ष दयाल सिंह ठाकुर ने एक संयुक्त बयान में बताया कि 27 अक्तूबर को संघ ने अतिरिक्त उपायुक्त अश्वनी कुमार के माध्यम से राज्यपाल को पेंशनरों की वित्तीय देनदारियों का सरकार से एकमुश्त भुगतान करवाने के लिए आवश्यक निर्देश जारी करने को लेकर ज्ञापन सौंपा था। करीब चार सप्ताह बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

गुलशन ने कहा कि ज्ञापन के माध्यम से राज्यपाल को अवगत करवाया है कि एक जनवरी 2016 से 31 जनवरी 2022 तक सेवानिवृत्त हुए प्रदेश के सभी पेंशनधारकों को संशोधित वेतनमान के एरियर, चालीस प्रतिशत संशोधित पेंशन कम्युटेशन, रिटायरमेंट ग्रेच्युटी, लीव इनकैशमेंट, जुलाई 2023 से देय महंगाई भत्ते की पांच किस्तें, जनवरी 2022 से करीब 115 महीनों का महंगाई भत्ते का एरियर और मेडिकल बिलों का एकमुश्त भुगतान सरकार गत तीन सालों से नहीं कर पाई है। उन्होंने पेंशनरों की करोड़ों की लंबित देनदारियों का भुगतान करवाने के लिए मुख्य सचिव और वित्त सचिव को तलब कर उचित निर्देश देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed