फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The government will provide you with a job in the UAE and you will get a monthly salary of Rs 1 lakh.

Kullu News: यूएई में नौकरी दिलाएगी सरकार एक लाख मिलेगा मासिक वेतन

Wed, 19 Nov 2025 06:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 19 Nov 2025 06:36 AM IST
विज्ञापन
The government will provide you with a job in the UAE and you will get a monthly salary of Rs 1 lakh.
कुल्लू। प्रदेश के युवाओं को विदेश में नौकरी के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार इस दिशा में कार्य कर रही है।
विज्ञापन

वहीं, विदेश में रोजगार के इच्छुक युवाओं के लिए राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम (एचपीएसईडीसी) द्वारा संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में नून फूड एलएलसी (किराना व खाद्य वितरण) के लिए डिलीवरी राइडर्स की रिक्तियों के लिए जेएसडीसी ग्रुप ऑफ कंपनीज के माध्यम से भर्तियां करवा रहा है।
चयनित युवाओं को मासिक वेतन 70,000 से 1,00,000 रुपये दिया जाएगा। नौकरी का समय 10 घंटे, सुबह-शाम की शिफ्ट के साथ सप्ताह में छह दिन रहेगा। इन पदों के लिए केवल पुरुष आवेदक ही आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

इसके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास रखी गई है। साथ ही बेसिक इंग्लिश का ज्ञान आवश्यक है तथा आयु सीमा 20 से 37 वर्ष निर्धारित गई है। आवेदन करने वाले युवाओं के चेहरे व गर्दन पर किसी तरह का टैटू न बना हो और और न ही वे कलर-ब्लाइंड होने चाहिए। बाइक चलाते समय पगड़ीधारी युवाओं के लिए भी हेलमेट अनिवार्य रहेगा। इसके अलावा आवेदक के पास (गियर वाली मोटर साइकिल का कम से कम अगले एक वर्ष के लिए वैध होना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदकों को यूएई लाइसेंस, उनकी तैनाती के बाद प्रदान किया जाएगा। यूएई ड्राइविंग लाइसेंस के लिए नौ माह की कुल 1,08599 रुपये ईएमआई काट ली जाएगी।
इस संबंध में जिला रोजगार अधिकारी विनोद कुमार ने कहा कि चयनित अभ्यर्थियों को भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा अनुमोदित 35,400 रुपये और 1500 रुपये चिकित्सा शुल्क का भुगतान करना होगा। अधिक जानकरी के लिए अभ्यर्थी 01902-222522 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed